MP News: मध्य प्रदेश में 5500 करोड़ से बनेगा टाइगर कॉरिडोर हाईवे, चार टाइगर रिजर्वों को जोड़ेगा
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में 5500 करोड़ रुपये की लागत से टाइगर कारिडोर हाईवे बनाने की घोषणा की। यह कॉरिडोर हाईवे प्रदेश के चार टाइगर रिजर्वों कान्हा बांधवगढ़ पन्ना और पेंच को जोड़ेगा। शनिवार को जबलपुर में प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण करते गड़करी ने कहा कि मध्य प्रदेश बाघों के लिए प्रसिद्ध है।

जेएनएन, जबलपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में 5500 करोड़ रुपये की लागत से टाइगर कॉरिडोर हाईवे बनाने की घोषणा की। यह कॉरिडोर हाईवे प्रदेश के चार टाइगर रिजर्वों कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच को जोड़ेगा।
मध्य प्रदेश बाघों के लिए प्रसिद्ध
शनिवार को जबलपुर में प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण करते गड़करी ने कहा कि मध्य प्रदेश बाघों के लिए प्रसिद्ध है। ऐसे में लोगों को टाइगर रिजर्व तक सुलभ मार्ग उपलब्ध कराने के लिए टाइगर कॉरिडोर हाईवे बनाया जाएगा।
जबलपुर-भोपाल के बीच नया ग्रीन फील्ड हाईवे बनेगा
इसके अलावा उन्होंने जबलपुर-भोपाल के बीच नया ग्रीन फील्ड हाईवे बनाने की बात भी कही। इस दौरान उन्होंने रीवा में वाराणसी-नागपुर मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।