Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केरल के अनाथालय से लापता हुई तीन लड़कियां, लोगों में फैला दहशत का माहौल

    केरल के एक अनाथालय से गुरुवार को तीन युवा लड़कियां लापता पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। अलुवा पूर्व पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 15 16 और 18 साल की लड़कियां सुबह अनाथालय से गायब पाई गईं और पुलिस को सुबह करीब 7.30 बजे इस बारे में सूचित किया गया। गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है।

    By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Thu, 18 Jul 2024 11:01 AM (IST)
    Hero Image
    केरल से लापता हुई लड़कियां (फाइल फोटो)

    पीटीआई, कोच्चि। केरल के एक अनाथालय से गुरुवार को तीन युवा लड़कियां लापता पाईं गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अलुवा पूर्व पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 15, 16 और 18 साल की लड़कियां सुबह अनाथालय से गायब पाई गईं और पुलिस को सुबह करीब 7.30 बजे इस बारे में सूचित किया गया। पुलिस ने कहा कि गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है और लड़कियों के ठिकाने का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में लड़कियों का लापता होना आम बात हो गई है। अभी हाल ही हरियाणा से 18 साल की लड़की के लापता होने की खबर सामने आई थी। यह लड़की नारायणगढ़ स्थित चाइल्ड केअर इंस्टीट्यूट में रह रहती थी। लेकिन ये लड़की पिछले 6 साल से यमुनानगर बाल कुंज छछरौली में रह रही थी ये साल 2021 में लावारिस हालत में मिली थी।

    6 साल से लापता थी लड़की 

    बताया जा रहा है यह लड़की मानसिक रूप से बीमार है और पिछले 6 साल से लापता थी। इस लड़की को स्टेट क्राइम ब्रांच की एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पंचकूला में कार्यरत एएसआई की कड़ी मेहनत की वजह से खोज निकाला गया।

    वहीं लड़की के परिवार वालों की अगर बात करें तो उन्होंने उम्मीद ही छोड़ दी थी कि उन्हें  उनकी बेटी वापस मिलेगी। 6 साल बाद अपनी बेटी को पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं था और उनकी आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। इस भावुक पल को देखकर आसपास के सभी पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गई। हरियाणा पुलिस की कोशिश और संवेदनशीलता के चलते आखिरकार उन्हें अपनी बेटी वापस मिल गई।

    यह भी पढ़ें: NEET-UG पेपर लीक केस में बड़ी कार्रवाई, CBI ने पटना एम्स के तीन छात्रों को हिरासत में लिया