Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka: Mysuru में कार से कुचलकर IB के पूर्व अधिकारी की हत्या, हिरासत में तीन आरोपी

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 10:21 AM (IST)

    कर्नाटक के मैसूर जिले में आईबी के पूर्व अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पूर्व अधिकारी की हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Hero Image
    Karnataka: मैसूर में कार से कुचलकर IB के पूर्व अधिकारी की हत्या

    मैसुरु (कर्नाटक), एजेंसी। कर्नाटक के मैसुरु (Mysuru) में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के रिटायर्ड अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आईबी अधिकारी की हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वॉक पर निकले थे पूर्व अधिकारी

    बता दें कि मैसुरु यूनिवर्सिटी के पास 4 नवंबर की शाम वॉक पर निकले आईबी के पूर्व अधिकारी आरएन कुलकर्णी को एक कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बुरी तरह घायल कुलकर्णी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। कुलकर्णी शरदनगर से अपनी कार से यहां आए थे। जांच के लिए पुलिस ने तीन स्पेशल टीमों का गठन किया है।

    संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका

    पुलिस ने शुरुआत में हिट एंड रन का केस दर्ज किया था। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि कार ने 82 वर्षीय कुलकर्णी को कुचल दिया। परिजनों ने उनकी मौत के पीछे एक स्थानीय के साथ संपत्ति विवाद बताया है।

    बिना नंबर प्लेट की कार ने कुचला

    मैसुरु पुलिस कमिश्नर डा. चंद्र गुप्ता ने कहा कि हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि कुलकर्णी करीब 23 साल पहले रिटायर्ड हो चुके थे। हादसे में जिस कार का इस्तेमाल किया गया, उसका नंबर नहीं था। पुलिस अभी सबूत इकट्ठा कर रही है।

    संदिग्ध शख्स फरार- पुलिस

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुलकर्णी के परिवारवालों ने जिस स्थानीय पर आरोप लगाया है, वो फरार है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    1963 में ज्वाइन की IB

    कुलकर्णी साल 1963 में आईबी में शामिल हुए थे। हावेरी जिले के सवनूर के रहने वाले कुलकर्णी आईबी में कई पदों पर रहे। करीब साढ़े तीन दशकों से ज्यादा समय तक उन्होंने आईबी में काम किया। इसके अलावा उन्होंने रिसर्च एनालिसिस विंग (रॉ) और केंद्र सरकार के अन्य विभागों में काम किया।

    ये भी पढ़ें:

    सड़क हादसे में पूर्व IB अधिकारी आरएन कुलकर्णी की मौत, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका