Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज के INDIA में 'BHARAT' की झलक ज्यादा...', विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक दशक की उपलब्धियों का किया जिक्र

    By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Fri, 17 Nov 2023 11:45 PM (IST)

    देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले एक दशक की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र करते हुए चंद्रयान मिशन 5जी सर्विस जैसी तमाम बातों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की Extended Neighbourhood की अवधारणा ने आसियान खाड़ी मध्य एशिया और हिंद महासागर में जड़ें गहरी कर ली हैं। विदेश मंत्री ने कहा भारत के पड़ोसी पहले दृष्टिकोण ने नई कनेक्टिविटी और गहरे संपर्क बनाए हैं।

    Hero Image
    एस जयशंकर ने एक दशक की उपलब्धियों का किया जिक्र (फाइल फोटो)

    एएनआई, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कैशलेस भुगतान, मिशन चंद्रयान और महिला सशक्तिकरण सहित देश में प्रमुख विकासों का उल्लेख किया और जोर देकर कहा कि, 'यह एक ऐसा इंडिया है जो अधिक भारत है।'

    उन्होंने कहा कि पिछले दशक में भारत ने अपने लोकतंत्र को मजबूत करते हुए प्रामाणिक और जमीनी राजनीति को पोषित किया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने द इकोनॉमिस्ट के लिए अपने लेख में ये टिप्पणी करते कहा-

    संस्कृति और विरासत को महत्व देते हुए, प्रौद्योगिकी और आधुनिकता का मिलन पिछले दशक की प्रगति में समान रूप से दिखाई देता है। आज का भारत कैशलेस भुगतान, 5जी नेटवर्क, चंद्रयान और डिजिटल डिलीवरी जैसी सुविधाओं से लैस है।

    सफलताओं का जिक्र

    उन्होंने कहा, यह समान रूप से महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और 'किसी को भी पीछे नहीं छोड़ने' में से एक है। यह (भारत) एक ऐसा समाज है जो अब अधिक आत्मविश्वासी, सक्षम और उत्तरदायी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस वर्ष भारत की जी20 की अध्यक्षता और चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का भी उल्लेख किया और इन्हें तेजी से पोस्ट कोविड रिकवरी और मजबूत विकास के संकेत के रूप में चिह्नित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ेंः World Cup Final Ceremony: खेलों की दुनिया में पहली बार आकाश में होगी विजेता की 'ताजपोशी'; बिखरेगा हुस्न और संगीत का जादू

    पड़ोसियों से मजबूत रिश्ते

    जयशंकर ने कहा, भारतीय जी20 की अध्यक्षता में वृद्धि और विकास की चुनौतियों पर फिर से ध्यान केंद्रित किया गया। संकट के कठिन समय में पड़ोसी देशों के प्रति भारत के दृष्टिकोण को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि भारत की "Extended Neighbourhood" की अवधारणा ने आसियान, खाड़ी, मध्य एशिया और हिंद महासागर में जड़ें गहरी कर ली हैं। विदेश मंत्री ने कहा भारत के "पड़ोसी पहले" दृष्टिकोण ने नई कनेक्टिविटी और गहरे संपर्क बनाए हैं।