Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan-3 मिशन में इन कंपनियों ने भी निभाई बड़ी भूमिका, यहां देखें लिस्ट

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 09:12 AM (IST)

    Chandrayaan-3 इसरो के चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने में देश की कई कंपनियों ने भी अपना योगदान दिया है। इनमें टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड (टीसीई) लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और वालचंदनगर इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां शामिल हैं। प्रज्ञान रोवर पर तस्वीरों की प्रोसेसिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर को ओम्नीप्रेजेंट रोबोटिक ऑपरेट करेगी। इन तमाम कंपनियों के सहारे चंद्रयान-3 ने चांद पर परचम लहराया है।

    Hero Image
    Chandrayaan-3 मिशन में इन कंपनियों ने भी निभाई बड़ी भूमिका

    नई दिल्ली। इसरो के चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने में देश की कई कंपनियों ने भी अपना योगदान दिया है। इन कंपनियों की सूची और उनके योगदान का विवरण इस प्रकार है :-

    1. टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड (टीसीई): कंपनी ने सालिड प्रोपेलेंट प्लांट, व्हीकल असेंबली बिल्डिंग और मोबाइल लांच पेडस्टल का निर्माण किया।
    2. लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी): चंद्रयान-3 मिशन के लिए विभिन्न कंपोनेंट की आपूर्ति की है। कंपनी ने बताया कि “मिडिल सेगमेंट और नोजल बकेट फ्लैंज” जैसे कंपोनेंट का निर्माण पवई में उसकी इकाई में किया गया था। जबकि ग्राउंड एंड फ्लाइट एंबीलिकल प्लेटों का उत्पादन कोयंबटूर में उसके एयरोस्पेस विनिर्माण केंद्र में किया गया।
    3. वालचंदनगर इंडस्ट्रीज: पहले चरण के बूस्टर और 80 फीट की ऊंचाई व 12 फीट से अधिक व्यास वाले “फ्लेक्स नोजल कंट्रोल टैंकों” का निर्माण किया।
    4. गोदरेज एंड बायस: इसरो के सबसे भारी लांचर एलवीएम-3 (लांच व्हीकल मार्क-3) पर मुख्य चरण के लिए एल-110 इंजन और ऊपरी चरण के लिए सीई-20 इंजन थ्रस्ट चैंबर के निर्माण में योगदान दिया।
    5. सेंटम इलेक्ट्रानिक्स: एलवीएम-3 एम4/चंद्रयान-3 मिशन के लिए 200 से अधिक महत्वपूर्ण माड्यूल और सब-सिस्टम प्रदान किए।
    6. अनंत टेक्नोलाजीज (एटीएल): ऑन-बोर्ड कंप्यूटर, नेविगेशन सिस्टम, कंट्रोल इलेक्ट्रानिक्स, टेलीमेट्री और पावर सिस्टम जैसे कई एवियोनिक्स पैकेजों में योगदान दिया। विभिन्न इंटरफेस पैकेज, पावर स्विचिंग माड्यूल, रिले और बैलेंसिंग यूनिट और अन्य चीजें भी उपलब्ध कराए। साथ ही टेलीकमांड, पावर मैनेजमेंट सिस्टम और डीसी-डीसी कंवर्टर्स सहित कई प्रमुख उपग्रह प्रणालियों में भी योगदान दिया।
    7. ओम्नीप्रेजेंट रोबोटिक टेक्नोलाजीज लिमिटेड: प्रज्ञान रोवर पर तस्वीरों की प्रोसेसिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर को डिजाइन किया। एलवीएम-3 राकेट के लिए एस200 थ्रस्ट वेक्टर कंट्रोल फ्लेक्स सील की आपूर्ति की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें