दिग्गज साहित्यकार गिरीश कर्नाड का निधन, कर्नाटक में तीन दिनों का राजकीय शोक
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता कन्नड़ साहित्यकार गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) के निधन के बाद कर्नाटक में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
बेंगलुरु, एएनआइ। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता, कन्नड़ साहित्यकार और निर्देशक गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। कर्नाड लंबे समय से बिमार थे। उन्हें कई बार अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। सोमवार सुबह उन्होंने बेंगलुरु के अस्पताल में आखिरी सांस ली। गिरीश कर्नाड के निधन से बॉलिवुड जगत में शोक की लहर है। गिरीश कर्नाड को पद्मश्री, पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका था।
वहीं, गिरीश कर्नाड के निधन के बाद मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके अलावा राज्य में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है।
गिरीश कर्नाड के निधन पर कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि साहित्यकार, प्रतिष्ठित अभिनेता, फिल्म निर्माता श्री गिरीश कर्नाड के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख पहुंचा है। साहित्य, रंगमंच और फिल्मों में उनके उत्कृष्ट योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले।
गिरीश कर्नाड के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने लिखा कि गिरीश कर्नाड को सभी माध्यमों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए याद किया जाएगा। आने वाले वर्षों में उनके द्वारा किए कए काम लोकप्रिय होते रहेंगे। उनके निधन से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी गिरीश कर्नाड के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि श्री गिरीश कर्नाड के निधन का समाचार सुन कर बहुत दुख हुआ। उन जैसे प्रतिभावान कलाकार के जाने से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
बता दें कि 15 जून को दिल्ली के श्रीराम सेंटर में उनके द्वारा लिखित नाटक 'अग्नि और बरखा' का मंचन होना है। श्रीराम सेंटर में ही 8 जून को हुआ था नाटक तुगलक का मंचन।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।