विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन में बम लगाने के बाद आतंकियों ने सीरिया में बैठे आकाओं को भेजी थी फोटो: शिवराज सिंह चौहान

By Kamal VermaEdited By:
Published: Wed, 08 Mar 2017 08:05 AM (IST)Updated: Wed, 08 Mar 2017 08:15 AM (IST)

मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आतंकियों ने भोपाल-उज्‍जैन पैसेंजर ट्रेन में बम फिट करने ...और पढ़ें

ट्रेन में बम लगाने के बाद आतंकियों ने सीरिया में बैठे आकाओं को भेजी थी फोटो: शिवराज सिंह चौहान
ट्रेन में बम लगाने के बाद आतंकियों ने सीरिया में बैठे आकाओं को भेजी थी फोटो: शिवराज सिंह चौहान

भोपाल (एएनआई)। भोपाल-उज्‍जैन पैसेंजर ट्रेन में हुए धमाके में आईएसआईएस आतंकी संगठन का हाथ होने के पुख्‍ता सबूत मिले हैं। खुद राज्‍य के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि आतंकी ने धमाके के लिए ट्रेन में पाइप बम लगाया था। इसकी तस्‍वीर उसने अपने सीरिया में बैठे आकाओं को भी भेजी थी।

शिवराज के मुताबिक कानपुर और कन्‍नौज से पकड़े गए आतंकियों को लखनऊ पूछताछ के लिए ले जाया गया है। इनके पास से पुलिस को विस्‍फोटक सामग्री मिली है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि अब तक मिले सारे सबूत  इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि ट्रेन में हुए इस धमाके के पीछे आईएस का हाथ है। उन्‍होंने यह भी बताया है कि इन आतंकियों ने बम बनाने के तरीके को इंटरनेट के माध्‍यम से सीखा था। इस धमाके लिए इन्‍होंने टाइमर का इस्‍तेमाल किया था जिसको दो घंटे के लिए सेट किया गया था।

उनके मुताबिक यह  बम कोच की सबसे ऊपर की  बर्थ पर फिट किया गया था जिसकी वजह से जानमाल की हा‍ि न नहीं हुई। इस मामले की जांच कर रही एटीएस दूसरी केंद्रीय जांच एजेंसियों से जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने बताया है कि अतीफ मज्‍जफर इस धमाके का मास्‍टरमाइंड था। इस मामले में पुलिस मोहम्‍मद दानिश और सैयद मीर हुसैन को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

इससे पूर्व मध्‍यप्रदेश पुलिस के आईजी, लॉ एंड आर्डर मार्कंड देवासकर ने भी इस घटना को एक आतंकी हमला माना था। उनके मुताबिक यह आईईडी ब्‍लास्‍ट था। उनके मुताबिक इस मामले में पिपरिया से तीन लोंगों को गिरफ्तार किया गया है।

आइएस से जुड़े हैं आतंकियों के तार, देशभर में सुरक्षा बढ़ाई गई

लखनऊ में एनकाउंटर खत्म, मुठभेड़ में मारा गया ISIS आतंकी सैफुल्लाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।