मामूली नहीं पंजाब में IB हेडक्वार्टर पर हमले में इस्तेमाल RPG, टैंक–हेलीकॉप्टर तक उड़ा सकता है ये घातक हथियार
पंजाब में पिछले कई दिनों से हुए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड हमले जिसने पंजाब इंटेलिजेंस ब्यूरो के दफ्तर को तो कभी पंजाब पुलिस को निशाना बनाया। तो आइए जानत ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पंजाब में पिछले कुछ दिनों में कई बार रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड यानी RPG से हमला हुआ है। कभी पंजाब के इंटेलिजेंस ब्यूरो के हेडक्वार्टर पर तो कभी पंजाब पुलिस स्टेशन पर हमले किए गए। बीते दिनों पंजाब के तरनतारन जिले के एक पुलिस स्टेशन पर किए गए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) हमले को पंजाब पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में 7 लोग गिरफ्तार किए गए। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की दी गई जानकारी के अनुसार, इस हमले के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई (ISI) का हाथ है।
तो आखिर क्या है यह RPG? आख़िर क्यों इन RPG हमलों को मामूली नहीं माना जा रहा, बल्कि किसी बड़ी साज़िश की तरफ़ इशारा कर रहा है? आख़िर RPG का इस्तेमाल कौन करता है और ये कहां मिलता है? तो इसी RPG से जुड़ी हुई एक-एक बात को समझते हैं।
क्या होता है रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड RPG
RPG (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) कंधे से दागा जाने वाला मिसाइल हथियार है। RPG को एक व्यक्ति आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकता है। इसका इस्तेमाल अक्सर टैंक विरोधी हथियारों के रूप में किया जाता है। ये हथियार रॉकेट मोटर से जुड़े होते हैं जो लक्ष्य को साधने में मदद करते हैं।
कुछ RPG ऐसे होते हैं जिन्हें दोबारा लोड किया जा सकता है। मतलब वह दोबारा हथगोले के साथ लोड करने योग्य होते हैं। आरपीजी आम तौर पर सामने से लोड किए जाते हैं। इसकी रेंज 700 मीटर अधिकतम होती है। इससे किसी भी टैंक, बख्तरबंद गाड़ी, हेलिकॉप्टर या विमान को उड़ाया जा सकता है।
कैसे काम करता है RPG
RPG ऑपरेटर एक प्रोपेलिंग चार्ज को रॉकेट के आखिर में स्क्रू कर देता है। असल में ये एक पाइप के सिरे पर लगा हुआ होता है जिसके चार या उससे ज़्यादा पंख होते हैं। जबकि दो अतिरिक्त पंखों के साथ इसके चारो तरफ मुड़े होते हैं। इसका एक पाइप नुमा कंटेनर होता है जो पाइप को पीछे से जोड़ता है जिसे कार्डबोर्ड कहा जाता है। कार्डबोर्ड कंटेनर के भीतर नाइट्रोग्लिसरीन पाउडर की एक लेयर को स्थिर रखने वाली पाइप के चारो तरफ लपेट दिया जाता है। इसके बाद प्राइमर यानी बारूद के चार्ज को सबसे आखिरी में डाला जाता है। इसके बाद ऑपरेटर आर्टिलरी को अपने कंधे पर उठा लेता है फिर RPG को पाइप के छोर से लोड किया जाता है, फिर ट्रिगर दबाते ही RPG अपने लक्ष्य की ओर रवाना हो जाता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।