Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'संविधान और जनता के बीच पुल का काम करती है न्यायपालिका', ऐसा क्यों बोले चीफ जस्टिस गवई

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 11:30 PM (IST)

    प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई ने नेपाल-भारत न्यायपालिका वार्ता 2025 में कहा कि न्यायपालिका लोगों की आकांक्षाओं और संविधान के आदर्शों के बीच पु ...और पढ़ें

    Hero Image
    चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई ने कहा है कि न्यायपालिका लोगों की आकांक्षाओं और संविधान के आदर्शों के बीच पुल का काम करती है।

    नेपाल में आयोजित नेपाल-भारत न्यायपालिका वार्ता 2025 में प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि न्यायपालिका का काम केवल विवाद सुलझाना ही नहीं है, बल्कि न्याय, समानता और मानव सम्मान के सिद्धांत को व्यवहार में भी लागू करने की जिम्मेदारी भी होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'लोकतंत्र केवल संस्थानों से मजबूत नहीं होता'

    उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनौतियों को देखते हुए अदालतें गवर्नेंस के विकास में मार्गदर्शक बन सकती हैं, जनता के भरोसे को प्रेरित कर सकती हैं और इस विचार को मजबूत कर सकती हैं कि लोकतंत्र केवल संस्थानों से ही नहीं, बल्कि उन मूल्यों से भी मजबूत होता है, जिन्हें वे अपनाते हैं और जिनका उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

    उन्होंने कहा कि न्यायपालिका सुधारों और देश के नैतिक ताने-बाने को प्रोत्साहित करके समाज के बुनियादी ढांचे को बचाने में संरक्षक और उत्प्रेरक की भूमिका निभा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि न्यायपालिका की बढ़ती भूमिका से इसकी पारंपरिक कार्यप्रणाली के बढ़ते दायरे का प्रतिनिधित्व करती है, जिसे मोटे तौर पर कानून के काले अक्षर के अमल के तौर पर समझा जाता था।

    'सुप्रीम कोर्ट की प्रतिबद्धता सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं'

    उन्होंने कहा कि हालांकि, आज न्यायपालिका से ये उम्मीद की जाती है कि वह लिखित सामग्री के प्रयोगों से आगे जाकर कानून के गहन उद्देश्यों और परिणामों को समझे। दशकों से सक्रिय भूमिका न्यायपालिका की पहचान का केंद्र बन गई है।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और न्याय को मजबूत करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की प्रतिबद्धता केवल न्यायिक घोषणाओं तक सीमित नहीं है। प्रशासनिक और संस्थागत मोर्चों पर भी हमारे प्रयास समान रूप से महत्वपूर्ण हैं, जहां अदालती प्रबंधन, केस फ्लो प्रक्रिया, डिजिटल बुनियादी ढांचे और न्याय तक पहुंच जैसी पहल में नवाचार व्यापक नजरिये को दर्शाते हैं।

    (न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- SC/ST Act पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अग्रिम जमानत पर लगा दी ये शर्त