विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थलापति की शपथ: विजय के राजतिलक की डेट हुई फिक्स, लेकिन यहां फंस रहा पेच

Published: Tue, 05 May 2026 07:18 PM (IST)

थलापति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 108 सीटें जीतीं। विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं।

विजय का राजतिलक (जागरण)

विजय का राजतिलक (जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी अपनी सीट नहीं बचा सके।

एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, TVK प्रमुख विजय गुरुवार, 7 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के लिए तैयार हैं। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है।

10 सीटों के नंबर का खेल

तमिलनाडु चुनावों में विजय की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। TVK को विधानसभा चुनाव में 108 सीटें मिलीं, लेकिन विजय की पार्टी बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 10 सीटें पीछे रह गई।

एक तरफ TVK ने जहां शपथग्रहण की तैयारी कर ली है, लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह किस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे।

कैसे सरकार बनाएंगे थलापति विजय?

विजय की पार्टी बहुमत हासिल करने और सरकार बनाने के लिए, Tamilaga Vettri Kazhagam कांग्रेस, PMK, वामपंथी पार्टियों, CPM और VCK जैसी छोटी पार्टियों से समर्थन मांग सकती है। ये सभी मिलकर पार्टी को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाने में मदद कर सकते हैं।

  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK को 108 सीटें मिलीं।
  • DMK के खाते में 59 सीटें गईं।
  • AIADMK को 47 सीटें मिलीं।
  • कांग्रेस ने 5 सीटें जीतीं।
  • PMK के पास 4 सीटें हैं।
  • इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने 2 सीटें जीती हैं।
  • CPI, VCK और CPI(M) ने भी 2-2 सीटें जीतीं।
  • BJP, DMDK और AMMKMNKZ के खाते में 1-1 सीट आई।

पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी विजय को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विजय को बधाई संदेश देते हुए लिखा, 'TVK को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। केंद्र सरकार तमिलनाडु की प्रगति और वहां के लोगों की भलाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।'

पीएम ने एनडीए के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देते हुए लिखा, 'तमिलनाडु के उन मतदाताओं का आभार, जिन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में NDA का समर्थन किया। लोगों की समस्याओं को सुलझाने और उनके जीवन को बेहतर बनाने में हम हमेशा सबसे आगे रहेंगे।'

विजय ने बधाई संदेश पर धन्यवाद देते हुए लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हमारे लोगों का कल्याण ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। राजनीति से ऊपर उठकर, हम राज्य की प्रगति और तमिलनाडु के लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस प्रयास में हम केंद्र सरकार के सहयोग की आशा करते हैं।'

Vijay (4)

राहुल गांधी ने थलापति विजय के साथ हुई बातचीत के बारे में एक्स पर बताया, 'मैंने थिरु विजय से बात की और TVK के शानदार नतीजों के लिए उन्हें बधाई दी। यह जनादेश युवाओं की बढ़ती आवाज को दर्शाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और न ही किया जाएगा।'

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लिखा, 'तमिलनाडु और पुडुचेरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत और समर्थन के लिए मेरा तहे दिल से धन्यवाद। मैं फिर दोहराता हूं कि कांग्रेस पार्टी तमिलनाडु और पुडुचेरी के लोगों की रक्षा और सेवा करना जारी रखेगी।'

विजय ने राहुल गांधी के पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा, 'लोकसभा में माननीय नेता प्रतिपक्ष को उनके फोन कॉल और शुभकामनाओं के लिए मेरा हार्दिक धन्यवाद!'

विजय ने आगे लिखा, 'हम जनसेवा में उत्कृष्टता बनाए रखने और अपने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे, जिसके लिए सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है। राजनीति से ऊपर उठकर, हम तमिलनाडु की जनता के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।'

Vijay (3)

यह भी पढ़ें- थलापति का थैंक्स... पीएम मोदी ने TVK की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई तो विजय ने फिल्मी स्टाइल में दिया रिप्लाई

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में विजय की विक्ट्री: 11 वादे और बदल गया गेम, कैसे थलापति ने TVK को बनाया असली किंग