विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु में विजय की विक्ट्री: 11 वादे और बदल गया गेम, कैसे थलापति ने TVK को बनाया असली किंग

Published: Mon, 04 May 2026 01:35 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2026 01:57 PM (IST)

विजय के 11 चुनावी वादों और उनकी लोकप्रियता ने TVK को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनाया है।

तमिलनाडु में 'विजय में विक्ट्री'

तमिलनाडु में 'विजय में विक्ट्री'

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आ रही है, लेकिन रुझानों में विजय की TVK अभी भी बहुमत के आंकड़े से दूर है।

तमिलनाडु चुनाव में TVK को 100 से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। राज्य की जनता ने एक्टर से राजनेता बने विजय पर पूरा भरोसा जताया है। इसी भरोसे के चलते विजय 'तमिलनाडु के नायक' के रूप में सामने आए हैं।

विजय के 11 वादों ने दिलाई जीत

तमिलनाडु में विजय की जीत का सबसे बड़ा कारण केवल उनका लोकप्रिय चेहरा नहीं, बल्कि उनकी पार्टी TVK के वो आठ वादे हैं, जिसने विजय को 'फिल्मों के एक्टर' से 'तमिलनाडु का डायरेक्टर' बना दिया है।

  • महिलाओं के हर महीने 2,500 रुपये की सहायता राशि देने का वादा।
  • गरीब परिवारों की महिलाओं की शादी के लिए पार्टी ने 8 ग्राम सोना और अच्छी क्वालिटी की सिल्क साड़ी देने का वादा।
  • बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने 3,000 रुपये गुजारा भत्ता देने का वादा।
  • बेहतर शिक्षा व्यवस्था देने का वादा।
  • हर घर तक 100 प्रतिशत पाइप से पीने का पानी पहुंचाने का वादा।
  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा।
  • हर साल 6 मुफ्त LPG सिलिंडर देने का वादा।
  • 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों के कृषि सहकारी फसल ऋण को पूरी तरह माफ करने का वादा।
  • महिला स्वयं सहायता समूह के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण देने का वादा।
  • ग्रेजुएट धारकों को 4,000 रुपये भत्ता और डिप्लोमा धारकों को 2,500 रुपये भत्ता देने का वादा।
  • ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को रेगुलर करने का वादा।

विजय ने बनाए नए सिद्धांत

राज्य के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक, विजय ने TVK के चुनावी घोषणापत्र को जारी करने के दौरान कहा था कि यह दस्तावेज तिरुवल्लुवर के तमिल ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' के सिद्धांतों पर आधारित है।

विजय ने उस समय अरम (सदाचार), पोरुल (धन) और इनबम (आनंद), इन गुणों को उन्होंने राजनीति और प्रशासन के लिए आवश्यक पहलू बताया।

थलापति विजय ने कहा था, 'TVK ने ईमानदार प्रशासन को अपनी विचारधारा के रूप में अपनाया है। हमारी पार्टी का पहला चुनावी घोषणापत्र भी ईमानदारी का ही एक आश्वासन है। हम एमके स्टालिन (तमिलनाडु के मौजूदा मुख्यमंत्री) की तरह लोगों को गुमराह नहीं करेंगे।

विजय ने तमिलनाडु की जनता को आश्वासन देते हुए कहा था, 'हम जल्दबाजी में ऐसा कोई घोषणापत्र नहीं बना रहे हैं जो लोगों से किए गए खोखले वादों से भरा हो।'

यह भी पढ़ें- Actor Vijay Result: विजय ने अपनी दोनों सीटों में बनाई जबरदस्त बढ़त, DMK विधायकों को पछाड़ा; लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में Vijay की ब्लॉकबस्टर एंट्री, सियासी पिच पर गूंजा Dhoni का नाम; PK का पुराना वीडियो वायरल