थलापति का थैंक्स... पीएम मोदी ने TVK की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई तो विजय ने फिल्मी स्टाइल में दिया रिप्लाई
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें बधाई ...और पढ़ें

थलापति विजय

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता से राजनेता बने TVK के प्रमुख विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धन्यवाद कहा है। नई पार्टी के रूप में TVK ने डीएमके और एआईएडीएमके के पारंपरिक दबदबे को तोड़ते हुए चुनावी मैदान में तहलका मचा दिया है।
विजय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर प्रधानमंत्री मोदी के अभिनंदन का जवाब देते हुए लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद। हमारा एकमात्र लक्ष्य जनता की भलाई करना है। राजनीति से ऊपर उठकर हम तमिलनाडु की प्रगति और लोगों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस प्रयास में केंद्र सरकार का समर्थन मिलने की हम उम्मीद करते हैं।'

राहुल को विजय का थैंक्स
राहुल गांधी के फोन कॉल और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हुए विजय ने कहा, 'लोकसभा में विपक्ष के सम्मानित नेता को धन्यवाद। हम लोक सेवा में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने के लिए सामूहिक सहयोग करेंगे। राजनीति से परे, हम तमिलनाडु के लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देंगे।'

सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK
बता दें TVK ने 234 विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है। हालांकि बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी हैं, ऐसे में TVK ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. सदन में बहुमत साबित करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। इस बीच राजनीतिक गलियारों में गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं।

गठबंधन की होड़
कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरिश चोडनकर ने कहा कि युवा और महिला मतदाताओं ने TVK की सफलता में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर कांग्रेस समर्थन देने को तैयार है। यह चुनावी नतीजा तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। TVK अब गठबंधन की कोशिशों में जुट गई है ताकि स्थिर सरकार बनाई जा सके।
