विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tesla के सीईओ Elon Musk का भारत दौरा टला, पीएम मोदी से मुलाकात का था प्लान

By Agency Edited By: Mahen Khanna
Published: Sat, 20 Apr 2024 10:18 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2024 10:33 AM (IST)

Elon Musk postpones India trip प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद एलन मस्क भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए ...और पढ़ें

Elon Musk postpones India trip मस्क अभी भारत नहीं आ रहे।
Elon Musk postpones India trip मस्क अभी भारत नहीं आ रहे।

HighLights

  1. एलन मस्क ने भारत की यात्रा स्थगित कर दी है।
  2. पीएम मोदी से मुलाकात कर कई बड़ी घोषणाएं करने वाले थे मस्क।

एजेंसी, नई दिल्ली। Elon Musk postpones India trip टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भारत की अपनी नियोजित यात्रा स्थगित कर दी है। मस्क का आने वाले सोमवार को पीएम मोदी से मिलने का प्लान था। इस मुलाकात में मस्क कई बड़ी घोषणाएं भी करने वाले थे।

प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद मस्क भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए कई योजनाओं की घोषणा करने वाले थे। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक अभी ये सामने नहीं आया है कि मस्क ने अपनी यात्रा स्थगित क्यों की है। टेस्ला और पीएम मोदी का अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

मस्क ने खुद किया पोस्ट

मस्क ने भारत न आने का कारण खुद पोस्ट कर बताया है। उन्होंने कहा कि टेस्ला के कुछ जरूरी काम के कारण मैं भारत नहीं आ पाउंगा, लेकिन इस वर्ष के अंत में यात्रा के लिए उत्सुक हूं।

बता दें कि दो हफ्ते पहले ही मस्क ने खुद एक्स पर पोस्ट कर भारत आने का प्लान बताया था। मस्क ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुकता भी जाहिर की थी। इस मुलाकात के बाद मस्क भारतीय बाजार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं भी करने वाले थे।

भारतीय बाजार में उतरने की थी योजना

मस्क के भारत दौरे के पीछे उनकी कंपनी टेस्ला के भारत में प्लांट लगाने की संभावना पर आधारित था। कई रिपोर्ट की मानें तो मस्क भारत में फैक्ट्री लगाने के लिए 3 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकते थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।