Tiger Reserves In India: जानिए- देश के दस सबसे बड़े टाइगर रिजर्व का मूल्यांकन, झारखंड का पलामू टॉप पर
सबसे मूल्यवान टाइगर रिजर्व झारखंड में स्थित पलामू रिजर्व है जिसमें एक भी बाघ नहीं है। पलामू टाइगर रिजर्व का मूल्यांकन 109699 करोड़ रुपये किया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। देश के बाघों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि के पीछे बनाए गए बाघ रिजर्व का अहम योगदान है। इसके इतर देश के टाइगर रिजर्व के योगदान का आकलन करने के लिए भोपाल स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनजमेंट के सेंटर फॉर इकोलॉजिकल सर्विसेज मैनेजमेंट ने देश के दस सबसे बड़े टाइगर रिजर्व का मूल्यांकन किया है। इनका मूल्य 5.96 लाख करोड़ रुपये है जो BSE सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से नौ के संयुक्त बाजार मूल्य से अधिक है। वर्तमान में भारत में 50 टाइगर रिजर्व हैं।
बाघों के आवास से इतर अहम योगदान रिजर्व में पेड़ों के रूप में मौजूद कीमती इमारती लकड़ी और उसमें जमा कार्बन (प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से) का भी आर्थिक मूल्यांकन किया गया है। अध्ययन में इनकी कीमत 13,746 करोड़ रुपये से 96,745 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है।
यहीं नही भूमि का मूल्य भी 4.08 लाख रुपये से 7.41 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के बीच है। वहीं रिजर्व से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ का मूल्य 11,014 करोड़ रुपये और 34,592 करोड़ रुपये के बीच है। इसके अलावा वातावरण से अवशोषित कार्बन डाइऑक्साइड का भी मूल्य शामिल है। इसका मूल्य 5,095 करोड़ रुपये से 16,202 करोड़ रुपये के बीच है।
लाभों की लंबी फेहरिस्त
रिजर्व के कारण स्वास्थ्य लाभ में न केवल बेहतर जलवायु और स्वच्छ हवा शामिल है, बल्कि अन्य लाभ भी हैं जैसे कि रिजर्व के आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में रोगों के खिलाफ प्रतिरक्षा में वृद्धि हुई है। 2016-19 से तीन साल की अवधि में किए गए इस अध्ययन में रोजगार सृजन, ईंधन लकड़ी, पानी और मिट्टी संरक्षण के साथ-साथ जीन पूल संरक्षण के लिए अन्य प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभों को भी ध्यान में रखा गया।
मंहगा मगर खाली
दिलचस्प बात यह है कि सबसे मूल्यवान टाइगर रिजर्व झारखंड में स्थित पलामू रिजर्व है, जिसमें एक भी बाघ नहीं है। पलामू टाइगर रिजर्व का मूल्यांकन 1,096,99 करोड़ रुपये किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में स्थित 47 बाघों के घर वाला पन्ना टाइगर रिजर्व का मूल्य 20,700 करोड़ रुपये है।
शीर्ष नौ कंपनियां
इनका मूल्य 5.96 लाख करोड़ रुपये है जो BSE सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से नौ के संयुक्त बाजार मूल्य से अधिक है। जिनमें यस बैंक, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, वेदांता, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक र्मंहद्रा हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।