श्रीलंकाई नौसेना की गिरफ्त में दस भारतीय मछुआरे
श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर उनके जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का आरोप लगाया है।
रामेश्वरम (तमिलनाडु), प्रेट्र। तमिलनाडु के दस मछुआरों को उनकी दो नावों के साथ श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर उनके जल क्षेत्र में मछलियां पकड़ने का आरोप लगाया है।
पुडुकोट्टाई के मत्स्य पालन के सहायक निदेशक सेकर ने गुरुवार को बताया कि पुडुकोट्टाई जिले के जगथपत्तिनम के रहने वाले इन मछुआरे विगत रात नेदुनथीवु में मछली पकड़ रहे थे। तभी इन्हें श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ उत्तरी श्रीलंका के कंकेसंनथुराई ले गए।
श्रीलंका में पहले से गिरफ्तार 51 भारतीय मछुआरों को रिहा करने पर श्रीलंका प्रशासन ने महज तीन दिन पहले यानी 2 जनवरी को ही सहमति दे दी थी। माना जा रहा था कि इसके साथ ही वह उनकी नौकाएं भी लौटा देंगे। लेकिन दस मछुआरों की इस ताजा गिरफ्तारी के साथ तमिलनाडु के मछुआरों के श्रीलंका में गिरफ्तार होने की तादाद बढ़कर 61 हो गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।