विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'KCR के फिर से मुख्यमंत्री बनने की आस में खरीदी गई थी 22 लैंड क्रूजर', तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का दावा

Published: Wed, 27 Dec 2023 11:55 PM (IST)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बुधवार को आरोप लगाया कि पिछली बीआरएस सरकार ने इस आस में विधानसभा चुनाव ...और पढ़ें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी। (फाइल फोटो)
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी। (फाइल फोटो)

पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बुधवार को आरोप लगाया कि पिछली बीआरएस सरकार ने इस आस में विधानसभा चुनाव से पहले 22 टोयोटा लैंड क्रूजर कार खरीदीं कि बीआरस की सरकार दोबारा आएगी और के चंद्रशेखर राव इन कारों का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस खरीद के बारे में किसी को पता नहीं था।

जनसंपर्क यात्रा 'प्रजा पालना' की शुरुआत

जनसंपर्क यात्रा 'प्रजा पालना' की शुरुआत करने के बाद रेड्डी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछली सरकार की विफलताओं के कारण तेलंगाना की जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रजा पालना कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस की छह चुनावी गारंटी के लाभ पाने के इच्छुक लोगों द्वारा आवेदन दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः 'पार्टी भ्रमित है, जो वादा करती है, वो कभी पूरा नहीं करती': हिजाब विवाद पर BRS की के कविता का कांग्रेस पर हमला

रेवंत रेड्डी ने केसीआर को लेकर किया दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद मैंने अधिकारियों से कहा कि वे मेरे लिए नए वाहन न खरीदें, लेकिन पिछली सरकार ने 22 लैंड क्रूजर खरीदीं थी और उन्हें विजयवाड़ा में रखा था। मेरे मुख्यमंत्री बनने के 10 दिन बाद तक मुझे भी इसके बारे में पता नहीं था। मुख्यमंत्री रेड्डी ने तंज कसते हुए कहा कि प्रत्येक वाहन (लैंड क्रूजर) की कीमत तीन करोड़ रुपये है क्योंकि वे बुलेटप्रूफ हैं।

यह भी पढ़ेंः तेलंगाना में बिना लाइसेंस वाली दवा निर्माण फैक्ट्री में छापेमारी, स्टॉक जब्त; DCA अधिकारी ने कही बड़ी बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।