Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओपिनियन पोल के जरिये रखा गया था 'एयर इंडिया' नाम, टाटा समूह ने इतिहास से जुड़ी रोचक जानकारी साझा की

    By Krishna Bihari SinghEdited By:
    Updated: Sun, 06 Feb 2022 11:30 PM (IST)

    एयर इंडिया का नाम रखे जाने से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी सामने आई है। दरअसल टाटा कंपनी के कर्मचारियों के बीच 75 साल पहले कराए गए एक ओपिनियन पोल के जरिये य ...और पढ़ें

    Hero Image
    एयर इंडिया का नाम रखे जाने से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी सामने आई है।

    नई दिल्ली, पीटीआइ। एयर इंडिया का नाम रखे जाने से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी सामने आई है। दरअसल टाटा कंपनी के कर्मचारियों के बीच 75 साल पहले कराए गए एक ओपिनियन पोल के जरिये यह नाम चुना गया था। एयर इंडिया का आधिकारिक तौर पर अधिग्रहण करने के बाद टाटा समूह ने एयरलाइंस के इतिहास से जुड़ी रोचक जानकारी को साझा किया है। एयर इंडिया करीब सात दशक टाटा के हाथ से निकल गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले महीने टाटा ने विमानन कंपनी को फिर से नियंत्रण में ले लिया। वर्ष 1946 में जब टाटा एयरलाइंस का टाटा संस के एक डिवीजन से एक कंपनी में विस्तार किया गया था, तो एक नाम को चुना जाना था। विमानन कंपनी का नाम तय किए जाने को लेकर टाटा ने ना केवल कई ट्वीट किए हैं बल्कि दो तस्वीरों को भी साझा किया है। इसमें टाटा के वर्ष 1946 के मासिक बुलिटेन का भी एक हिस्सा शामिल है।

    एयर इंडिया ने इन ट्वीट को रिट्वीट किया है। बुलेटिन के मुताबिक पहले टाटा एयरलाइंस टाटा संस लिमिटेड के एक विभाग के तौर पर काम कर रही थी। कंपनी जब उसका विस्तार कर नई एयरलाइन बनाने जा रही थी तो उसे इसके लिए नाम खोजने में दिक्कत पेश आ रही थी। इंडियन एयरलाइंस, एयर इंडिया, पैन इंडियन एयरलाइंस और ट्रांस-इंडियन एयरलाइंस में से नाम को चुना जाना था।

    बुलेटिन में कहा गया है कि टाटा संगठन के प्रमुख के दिमाग में यह बात आई कि अगर चुनाव बांबे हाउस में ओपिनियन पोल के जरिये किया जाए तो अच्छा रहेगा। टाटा कर्मचारियों के बीच उनके मत लेने के लिए वोटिंग पेपर बांटे गए और उनसे उनकी पहली और दूसरी प्राथमिकता को चुनने के लिए कहा गया। पहली बार में एयर इंडिया को 64 वोट, इंडियन एयरलाइंस को 51 वोट, ट्रांस इंडियन एयरलाइंस को 28 वोट और पैन-इंडियन एयरलाइंस को कुल 19 वोट मिले।

    इसके बाद सबसे कम वोट वाले नामों को हटा दिया गया और आखिरी गिनती में एयर इंडिया के लिए 72 और इंडियन एयरलाइंस के लिए 58 वोट सामने आए। इस तरह नई कंपनी का नाम एयर इंडिया रखा गया। पहले ट्वीट में लिखा गया था कि किसने रखा एयर इंडिया का नाम। इसके साथ ही बैकग्राउंड में एक पुराने एयर इंडिया विमान की फोटो दी गई थी।