Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tamil Nadu: बेंगलुरु-सलेम NH पर कई वाहनों की टक्कर, सात साल के बच्चे समेत तीन की मौत और कई घायल

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 07:49 PM (IST)

    तमिलनाडु के कृष्णागिरि जिले में बेंगलुरु-सलेम एनएच पर एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में एक सात साल के बच्चे सहित तीन लोगों की जान चली गई और सात अन्य घायल हो गए। यह घटना एक ट्रक की टक्कर के बाद हुई जिसके कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस अधीक्षक पी. थंगादुरई के अनुसार दुर्घटना में कुल पांच वाहन शामिल थे।

    Hero Image
    बेंगलुरु-सलेम NH पर कई वाहनों की टक्कर। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई  दिल्ली। Road Accident News: तमिलनाडु के कृष्णागिकी जिले में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिले के व्यस्त बेंगलुरु-सलेम एनएच पर रविवार को कई वाहनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक सात साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, इस घटना में कई सात अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि यह घटना एक ट्रक से हुई टक्कर के बाद हुई। इसके कुछ समय बाद ही एक के बाद एक कई वाहन एक दूसरे से टकरा गए।

    हाइवे पर लगी वाहनों की कतार

    राजमार्ग के एक ओर क्षतिग्रस्त वाहनों की कतार लग गई है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मलबे में एक दो पहिया वाहन भी फंसा था।

    इस घटना को लेकर कृष्णागिरी के पुलिस अधीक्षक पी. थंगादुरई ने बताया कि इस दुर्घटना में कुल पांच वाहन शामिल थे। दो कारें और एक दोपहिया वाहन दो ट्रकों के बीच दब गए। हमने अब यातायात सुचारू कर दिया है। बता दें तीनों मृतक कार में सवार थे।

    comedy show banner
    comedy show banner