Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Diwali 2023: देशभर में Diwali की धूम, चेन्नई में लोगों ने फुलझड़ियां जलाकर और पटाखे फोड़कर मनाई दिवाली

    By AgencyEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 12 Nov 2023 09:59 AM (IST)

    आज देशभर में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से दिवाली मनाते हुए लोगों की मनमोहक तस्वीरें सामने आ रही हैं। रविवार सुबह से ही तमिलनाडु के लोग दिवाली मना रहे हैं। चेन्नई में लोगों ने फुलझड़ियां जलाकर और पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

    Hero Image
    Diwali 2023: देशभर में Diwali की धूम, चेन्नई में लोगों ने फुलझड़ियां जलाकर और पटाखे फोड़कर मनाई दिवाली (फोटो एएनआई)

    एएनआई, चेन्नई। आज देशभर में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से दिवाली मनाते हुए लोगों की मनमोहक तस्वीरें सामने आ रही हैं।

    रविवार सुबह से ही तमिलनाडु के लोग दिवाली मना रहे हैं। चेन्नई में लोगों ने फुलझड़ियां जलाकर और पटाखे फोड़कर दिवाली मनाई।

    पीएम मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की बधाई

    इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देशवासियों के साथ एक खास संदेश साझा भी किया। पीएम मोदी ने कहा- 'देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Diwali 2023: दिवाली के मौके पर PM Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- इस त्योहार आपके घर आए खुशियां और समृद्धि

    जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी

    बता दें कि इस साल पीएम मोदी जम्मू में नियंत्रण रेखा के साथ सटे छंब सेक्टर में भारतीय सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। साल 2014 के बाद से ही पीएम मोदी ने देश में अलग-अलग जगह जाकर दिवाली का पर्व मनाया है।

    यह भी पढ़ें- Diwali 2023: दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी बधाई, गरीब और बेसहारा के जीवन को रोशन करने का किया आह्वान