विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमिलनाडु: कांचीपुरम में मंदिर के पास बम धमाका, एक की मौत, प्रारंभिक जांच में अहम खुलासा

By Shashank PandeyEdited By:
Published: Mon, 26 Aug 2019 10:04 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 11:35 AM (IST)

तमिलनाडु में कांचीपुरम जिले के एक मंदिर के पास अज्ञात बम धमाका हो गया जिसमें एक की मौत हो गई ...और पढ़ें

तमिलनाडु: कांचीपुरम में मंदिर के पास बम धमाका, एक की मौत, प्रारंभिक जांच में अहम खुलासा
तमिलनाडु: कांचीपुरम में मंदिर के पास बम धमाका, एक की मौत, प्रारंभिक जांच में अहम खुलासा

कांचीपुरम, एएनआइ। तमिलनाडु में कांचीपुरम जिले के एक मंदिर के पास एक अज्ञात चीज के फटने से रविवार को बम धमाका हो गया। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह बम धमाका कांचीपुरम जिले के तिरुपुर में गंगाई अम्मन मंदिर के पास हुआ। पुलिस ने कहा कि कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि विस्फोट में चार लोग घायल हो गए हैं। 'रहस्यमय' विस्फोट ने इलाके के लोगों के बीच दहशत फैला दी। लोग तुरंत मंदिर के चारों ओर इकट्ठा हो गए। विस्फोट के कारण मंदिर से सटी एक इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

प्रारंभिक जांच में अहम खुलासा
पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह एक देसी बम था, जिस कारण विस्फोट हुआ था।किसी ने मंदिर के टैंक में इस बम छिपा दिया था और टैंक की सफाई के दौरान किसी ने इसे हटा दिया और पास के एक पेड़ पर बम रखा था। इसके गिरने के बाद यहां धमाका हुआ था। फिलहाल इसकी आगे जांच की जा रही है।