विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ED की कार्रवाई के बाद मंत्री सेंथिल बालाजी की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने जल्द बाईपास सर्जरी की दी सलाह

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 14 Jun 2023 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2023 01:07 PM (IST)

Tamil Nadu Jobs Scam सेंथिल बालाजी 2018 में डीएमके में शामिल हुए। AIADMK के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी पर ...और पढ़ें

ED की कार्रवाई के बाद मंत्री सेंथिल बालाजी की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने जल्द बाईपास सर्जरी की दी सलाह
ED की कार्रवाई के बाद मंत्री सेंथिल बालाजी की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने जल्द बाईपास सर्जरी की दी सलाह

चैन्नई, एजेंसी। Tamil Nadu Jobs Scam: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डीएमके सरकार के बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। 13 जून को सेंथिल बालाजी के घर पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत ईडी ने छापेमारी की थी। आइये इन पांच बिंदुओं में जानते है, अब तक क्या-क्या हुआ।

सेंथिल बालाजी पर क्या है आरोप?

सेंथिल बालाजी 2018 में डीएमके में शामिल हुए। AIADMK के पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी पर 2011 और 2015 के बीच हुए एक नौकरी घोटाले में आरोपी माना गया है। उस दौरान वह तत्कालीन AIADMK सरकार के तहत तमिलनाडु के परिवहन मंत्री थे।

क्या होगी बाईपास सर्जरी?

चेन्नई के तमिलनाडु गवर्नमेंट मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सेंथिल बालाजी की आज कोरोनरी एंजियोग्राम हुई है। डॉक्टरों ने जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी की सलाह दी है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के दौरान उनके सीने में दर्द उठा था, जिसके बाद बालाजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने दी थी ईडी को जांच की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले महीने सेंथिल के खिलाफ कथित कैश-फॉर-जॉब घोटाले की पुलिस और ईडी जांच की अनुमति दी थी। उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने भी पिछले महीने राज्य में बालाजी के करीबी लोगों के परिसरों पर तलाशी ली थी।

मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को पलटा

सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश मद्रास हाई कोर्ट के पिछले एक फैसले को पलटने के बाद आया है। मद्रास हाई कोर्ट ने पहले ED की तरफ से बालाजी और अन्य को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) मामले में भेजे गए समन को खारिज कर दिया था।

इन प्रावधानों के तहत हुई गिरफ्तारी

बिजली, उत्पाद शुल्क और निषेध विभाग देखने वाले बालाजी को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। 13 जून को उनके आवास और अन्य संपत्तियों की व्यापक तलाशी के बाद यह गिरफ्तारी हुई है।

जब रो पड़े बालाजी..

ईडी बुधवार सुबह जब बालाजी को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तो उसी दौरान डीएमके नेता फूट-फूट कर रोने लगे। बालाजी को एंबुलेंस में रोते हुए देखा गया। बाहर उनके समर्थक जांच एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी लगा रहे थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।