Tamil Nadu: हिमाचल छोड़िए इस बार तमिलनाडु के नीलगिरी में घूमिए, आइसलैंड में बदला सैंडीनाला जलाशय; देखें वीडियो
तमिलनाडु के नीलगिरी के सैंडीनाला जलाशय क्षेत्र में गुरुवार सुबह तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया। इस घटना ने मौसम वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलगिरी में गाड़ी के शीशों पर जमीन पर घास पर हल्की बर्फ की एक चादर बिछ गई है। वहीं तापमान में आई गिरावट की वजह से जानवर भी परेशान हैं।
एएनआई, नई दिल्ली। तमिलनाडु के नीलगिरी के सैंडीनाला जलाशय क्षेत्र में गुरुवार सुबह तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया। इस घटना ने मौसम वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलगिरी में गाड़ी के शीशों पर, जमीन पर, घास पर हल्की बर्फ की एक चादर बिछ गई है। वहीं, तापमान में आई गिरावट की वजह से जानवर भी परेशान हैं।
हिल स्टेशन ऊटी में गुरुवार को तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके परिणामस्वरूप सुबह भारी ठंड पड़ी।
#WATCH | Tamil Nadu: Temperature dips to 0°C in the Sandynalla reservoir area in Tamil Nadu's Nilgiris. Hill station Ooty recorded 2.3°C resulting in heavy frost in the morning. pic.twitter.com/MBqR7c6B9z— ANI (@ANI) January 18, 2024