विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiruchirappalli Accident: तमिलनाडु के त्रिची में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और बस की टक्कर में पांच की मौत

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 25 Jun 2023 08:18 PM (IST)

तमिलनाडु के त्रिची जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक सरकारी बस और कार की टक्कर ...और पढ़ें

Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के त्रिची में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत (फोटो एएनआई)
Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के त्रिची में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत (फोटो एएनआई)

त्रिची (तमिलनाडु), एजेंसी। Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु के त्रिची जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक सरकारी बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है।

पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत

त्रिची जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि हादसा जिले के मनापाराई के वयमबत्ती के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। यहां एक सरकारी बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

बस में सवार 34 लोग हुए हादसे में घायल

पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सरकारी बस से टकरा गई। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार करीब 34 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल मौके पर बचाव अभियान जारी है।