Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: विरुदुनगर के पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, 1 की मौत; 5 घायल
तमिलनाडु के विरुदुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान एम. बालगुरुसामी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि एक मजदूर का शरीर फट गया। फैक्ट्री के पास पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) का वैध लाइसेंस था।

आईएएनएस, चेन्नई। तमिलनाडु के शिवकाशी शहर के नजदीक रविवार को हिंदुस्तान फायरवर्क्स यूनिट पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। धमाके की चपेट में आ जाने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, पांच लोग घायल हैं।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय एम. बालगुरुसामी के रूप में हुई है, जो तिरुथंगल के रहने वाले थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि मजदूर का शरीर फट गया। वहीं, पांच मजदूरों को चोटें आई हैं।
VIDEO | Tamil Nadu: An explosion occurred at a firework factory in Virudhunagar earlier today, leaving several injured. More details are awaited.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 6, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/3BArK8uE74
फैक्ट्री के पास पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) से वैध लाइसेंस था। यह फैक्ट्री शिवकाशी के नजदीक था।
बता दें कि शिवकाशी शहर में पटाखा फैक्ट्री का हब है। कुछ दिनों पहले शिवकाशी में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में अचानक धमाका हो गया था। इस हादसे में दो महिलाओं समेत कम से कम पांच मजदूरों की मौत हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।