Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीएस त्रिमूर्ति होंगे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, सैयद अकबरुद्दीन का लेंगे स्थान

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 30 Apr 2020 12:20 AM (IST)

    विदेश मंत्रालय के अनुसार 1985 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) अधिकारी त्रिमूर्ति को संयुक्त राष्ट्र में राजदूत या स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

    टीएस त्रिमूर्ति होंगे संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, सैयद अकबरुद्दीन का लेंगे स्थान

    नई दिल्ली, प्रेट्र। विदेश मंत्रालय के मौजूदा सचिव व तेजतर्रार राजनयिक टीएस त्रिमूर्ति को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। वह सैयद अकबरुद्दीन का स्थान लेंगे जो पिछले कई वर्षो से संयुक्त राष्ट्र में भारत का पक्ष मजबूती से रखते रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेश मंत्रालय के अनुसार 1985 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) अधिकारी त्रिमूर्ति को संयुक्त राष्ट्र में राजदूत या स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। फिलहाल वह विदेश मंत्रालय में सचिव (इकोनॉमिक रिलेशन) की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के मौजूदा स्थायी प्रतिनिधि अकबरुद्दीन जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

    जनवरी 2016 में संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के बाद से अकबरुद्दीन ने कई मौकों पर भारत के पक्ष को दुनिया के सामने मजबूती से रखा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने में प्रमुख भूमिका निभाई। इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाने से चीन को रोकने में भी सफल रहे।

    जयदीप मजूमदार बने ऑस्टि्रया में भारत के राजदूत 

    राजनयिक फेरबदल के तहत जयदीप मजूमदार को ऑस्टि्रया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। फिलहाल वह फिलीपींस में भारतीय राजदूत हैं। दीपक मित्तल को खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख देश कतर में भारत का राजदूत बनाया गया है।

    फिलहाल वह विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान व इरान डिवीजन में संयुक्त सचिव हैं। एक अन्य वरिष्ठ राजनयिक पीयूष श्रीवास्तव को बहरीन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। इस समय वह विदेश मंत्रालय में नेपाल व भूटान डिवीजन में संयुक्त सचिव की भूमिका निभा रहे हैं। सरकार ने नम्रता एस. कुमार को स्लोवेनिया में अपना राजदूत नियुक्त किया है।