Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Surya Grahan Time 2022 LIVE: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, रविवार मध्यरात्रि से शुरू होकर सुबह 04 बजकर 08 मिनट तक रहा प्रभावी, जानें खास बातें

Solar Eclipse (सूर्य ग्रहण) 2022 Today Timings Live News Updates in Hindi: शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि को शुरू हुआ सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है। यह सूर्य ग्रहण देश में कहीं नहीं दिखाई देगा, ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

By Mohd FaisalSun, 01 May 2022 04:12 AM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसी। Surya Grahan 2022 Live Blog: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुआ ग्रहण सुबह 04 बजकर 08 मिनट तक प्रभावी रहेगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक है। जिसके चलते यह भारत में नजर नहीं आने वाला है। खगोलशास्त्रियों के अनुसार, शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू हुआ सूर्य ग्रहण रविवार सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव लोग इस सूर्य ग्रहण को देख सकेंगे।

1 May 20221:58:10 AM
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूर करें ये काम
  • सूर्य ग्रहण के बाद तुलसी के पौधे में गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध कर लें।
  • घर के पूजा घर या फिर मंदिर में गंगाजल जरूर छिड़क दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।
  • सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को खुद का विशेष ध्यान रखना होता है। क्योंकि माना जाता है कि ग्रहण के समय निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह मां के साथ होने वाले बच्चे पर पड़ता है। इसलिए ग्रहण खत्म होते ही स्नान जरूर कर लें।
  • सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद तिल और चने की दाल का दान अवश्य करना चाहिए। ज्योतिषों के अनुसार ऐसा करने से जीवन में आने वाले हर तरह के संकटों से छुटकारा मिल जाता है।
  • सूर्य ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का वर्चस्व होता है। इसलिए ग्रहण खत्म होते ही पूरे घर में गंगाजल जरूर छिड़क दें, जिससे घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाए।
1 May 20221:17:29 AM
सूर्य ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान
  • सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए।
  • सूतक काल के दौरान खाना बनाना या खाना नहीं खाना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण हो या फिर चंद्र ग्रहण, इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं।
  • ग्रहण के दौरान ईश्वर का ध्यान करना ही श्रेयस्कर होता है।
  • ग्रहण के दौरान मंदिर नहीं खोले जाते हैं, ऐसे में घर में रखी भगवान की मूर्तियों को न छुएं।
  • अगर घर में मंदिर है तो उसे ग्रहण के दौरान ढक देना चाहिए ।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद ही मूर्तियों समेत पूरे मंदिर को साफ करना चाहिए।
  • ज्योतिषियों और पुजारियों के मुताबिक ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न इन्हें ग्रहण ही देखना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे को छूना भी वर्जित होता है। ग्रहण के दौरान यात्रा से परहेज करना चाहिए।
1 May 20221:14:07 AM
सूर्य से जुड़े चौंकाने वाले वो रहस्य
  • पृथ्वी और सूर्य की औसत दूरी 15 करोड़ किलोमीटर है।
  • सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा पिंड है।
  • सूर्य एक तारा है जो कि तकरीबन 72 प्रतिशत हाइड्रोजन गैस और 26 प्रतिशत हीलियम से बना हुआ है।
  • सूर्य का व्यास करीब 13 लाख 90 हजार किलोमीटर है जो पृथ्वी से लगभग 109 गुना बड़ा है।
  • जहां तक सूर्य के प्रकाश के अन्य लोकों तक पहुंचने का सवाल है तो वह प्रकाश की गति पर निर्भर करता है क्योंकि ये ब्रह्मांड तो अनन्त है। ब्रह्मांड में सूर्य जैसे एक खरब से भी अधिक सूर्य हैं।
1 May 202212:27:36 AM
साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण शुरू

इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण प्रभाव में आ गया है। भारत में यह ग्रहण आंशिक है, जिसके चलते इसे नहीं देखा जा सकता है। लेकिन आप NASA आर्थोग्राफिक मैप्स, Google इंटरएक्टिव मैप्स और NASA एनिमेशन के साथ ग्रहण की आनलाइन स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। भारत में ग्रहण नजर नहीं आने ते चलते इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

1 May 202212:09:28 AM
थोड़ी ही देर बाद शुरू होगा साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कुछ ही क्षणों में लगने वाला है। हालांकि देश में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। भारतीय समय के मुताबिक रात के 12 बजकर 15 मिनट पर ग्रहण शुरू होगा, जो सुबह 4 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगा। यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

30 Apr 202211:59:55 PM
भारत को छोड़ विश्व के इन हिस्सों में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण की दृश्यता उन स्थानों पर देखी जा सकती है जिनमें दक्षिणी गोलार्ध के कुछ हिस्से शामिल हैं। साथ ही जो लोग दक्षिण अमेरिका, चिली, उरुग्वे, दक्षिण-पश्चिमी बोलीविया, पेरू और दक्षिण-पश्चिमी ब्राजील और अर्जेंटीना के विशिष्ट क्षेत्रों में रहते हैं वो आज का ग्रहण देख सकेंगे। नासा ने दक्षिण प्रशांत और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों पर भी ग्रहण दिखने की पुष्टि की है।

30 Apr 202211:55:25 PM
आनलाइन देखें सकते हैं सूर्य ग्रहण

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, लेकिन आप NASA आर्थोग्राफिक मैप्स, Google इंटरएक्टिव मैप्स और NASA एनिमेशन के साथ आनलाइन स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

30 Apr 202211:05:06 PM
आंशिक सूर्य ग्रहण होगा

हिन्दू पंचांग के अनुसार, पहला सूर्य ग्रहण शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से वैशाख अमावस्या में मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

30 Apr 20227:25:00 PM
धनु राशि पर ग्र‍हण का प्रभाव

 धनु राशि के जातकों के लिए प्रशासन संबंधी काम बनेंगे। जिस चीज का आपको लंबे समय से इंतजार है वो काम पूरा होगा।

30 Apr 20226:04:33 PM
तुला ऱाशि पर ग्रहण का प्रभाव

 तुला राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा। इस राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। इसके अलावा अगर समाज में आपको मान -सम्मान मिलेगा। बिजनेस करते हैं तो आपके लिए फायदा होगा।

30 Apr 20224:44:02 PM
कर्क राशि पर ग्रहण का प्रभाव

कर्क राशि के लोगों के लिए ग्रहण से अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अच्छे अवसर के साथ सभी अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा।

30 Apr 20224:44:02 PM
सूतक काल मान्य नहीं

अगर भारत में कोई ग्रहण नजर आता है तो सूतक काल मान्य होता है। अगर भारत में ग्रहण नजर नहीं आता है तो सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। मंदिर के कपाटों को भी बंद कर दिया जाता है।

30 Apr 20224:43:51 PM
सूर्य ग्रहण का विभिन्न राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

एक मई 2022 को लगने वाला वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा। यह ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा, जो विभिन्न राशियों पर प्रभाव भी दिखाएगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण और वेस्ट-साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका महासागर जैसे क्षेत्रों से दिखाई देगा।

30 Apr 20223:54:57 PM
पवित्र नदी में स्‍नान करना और दान देना लाभ दायक

 सूर्य ग्रहण के दौरान किए गए पाठ या मंत्र जप का फल कई गुना बढ़ जाता है। आज के दिन प्रीति योग भी रहेगा. इस दिन शनि जयंती भी है। ऐसे में पवित्र नदी में स्‍नान करना और दान देना लाभ दायक होता है।

30 Apr 20222:45:16 PM
हिन्दू पंचांग के अनुसार

हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण वैशाख महीने की अमावस्‍या तिथि को हो रहा है। अभी शनि ने अपना राशि बदली है। इस वजह से विशेषज्ञ इस सूर्य ग्रहण को खास मान रहे हैं। सूर्य ग्रहण एक भौगोलिक घटना है। चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के मध्‍य आ जाता है तब चंद्रमा से सूर्य का प्रकाश अवरुद्ध हो कर पूरी तरह या आंशिक रूप से उसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।

30 Apr 20222:12:50 PM
वृषभ राशि के लिए शुभ रहेगा सूर्य ग्रहण

वृषभ राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ होने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना रहेगी। कई काम बनेंगे। इस दौरान की यात्रा भी शुभ होगी। धन लाभ होने की संभावना है, बिजनेस वाले जातकों के लिए भी यह गोचर शुभ रहने वाला है।

30 Apr 20221:48:19 PM
Grahan 2022: इस वर्ष लगेंगे चार ग्रहण

इस वर्ष चार ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात्रि को लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई और दूसरा आठ नवंबर को होगा।

30 Apr 20221:05:17 PM
सूर्य ग्रहण पर क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य पिता और आत्मा के कारक माने गए हैं। सूर्य पर जब ग्रहण की स्थिति बनती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि जब सूर्य ग्रहण लगता है तो ये पीड़ित हो जाते हैं और शुभ फलों में कमी आ जाती है।

30 Apr 202212:39:03 PM
आंशिक सूर्यग्रहण में सूर्य को आंशिक रूप से ढक देता है चंद्रमा

चंद्रमा जब सूर्य को आंशिक रूप से ढकता है तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कते हैं। इस दौरान सूर्य एक अंगूठी की तरह दिखने लगता है, जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

30 Apr 202212:17:27 PM
Surya Grahan 2022: चार राशियों पर जरूर पड़ेगा इसका प्रभाव

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में यह भले ही दिखाई न दे और सूतक काल भी न हो, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। चार राशियों के लिए ये खास फलदायी होगा। इनमें वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि शामिल है।

30 Apr 202211:32:48 AM
सूर्य ग्रहण का महत्व

हिन्दू धर्म व वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को बेहद अहम माना गया है। वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है और सूर्य के प्रकाश के बिना इस धरती पर जीवन संभव नहीं है। इस वर्ष दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। इनमें पहला आंशिक सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को और दूसरा 25 अक्टूबर को घटित होगा।

30 Apr 202210:56:19 AM
Surya Grahan 2022: यहां रहेगा सूर्य ग्रहण का असर

आंशिक सूर्य ग्रहण चिली, अर्जेंटीना, उरुग्वे के अधिकांश हिस्सों, पश्चिमी पराग्वे, दक्षिण-पश्चिमी बोलीविया, दक्षिण-पूर्वी पेरू और दक्षिण-पश्चिमी ब्राजील के एक छोटे-से क्षेत्र सहित दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। साथ ही सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों तथा अटलांटिक महासागर में फाकलैंड द्वीप समूह सहित दक्षिण अमेरिका के दक्षिणपूर्वी तट के साथ-साथ दक्षिण प्रशांत और दक्षिणी महासागर में भी ग्रहण दिखाई देगा।

30 Apr 202210:18:38 AM
Surya Grahan 2022: गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्‍यान

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार का सूर्यग्रहण, एक छाया ग्रहण यानी आंशिक सूर्यग्रहण होगा। इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक सावधानियां बरतने की जरूरत है। सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास किसी प्रकार का धारदार हथ‍ियार नहीं रखना चाहिए। जैसे चाकू आदि। साथ ही ग्रहण के दौरान ज्‍यादा से ज्‍यादा मंत्र का जाप भी करना चाहिए। ग्रहण की समाप्‍त‍ि के बाद स्‍नान और दान दोनों का विशेष महत्‍व है। इससे ग्रहण का दुष्‍प्रभाव कम होता है।

30 Apr 20229:52:42 AM
मंदिरों के कपाट नहीं होंगे बंद

वर्ष के पहले सूर्य ग्रहण का आंशिक असर होने के चलते मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। यह समय देवी-देवताओं के विश्राम का होता है। जिसके चलते श्रद्धालु अवधि में देवी-देवताओं के दर्शन समय के मुताबिक ही कर सकेंगे।

30 Apr 20229:22:37 AM
Surya Grahan 2022: अक्टूबर में लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा। इस दिन मंगलवार है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर की शाम 4 बजकर 29 मिनट से लगेगा और शाम को 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

30 Apr 20229:05:26 AM
Surya Grahan 2022: अमावस्‍या के दिन पड़ रहा साल का पहला सूर्यग्रहण

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण अमावस्‍या के दिन लग रहा है। इस दिन शनिवार भी है, ऐसे में शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्‍या को शनिचरी अमावस्‍या भी कहा जाता है।

30 Apr 20228:37:12 AM
Surya Grahan 2022: कब शुरू होगा सूर्य ग्रहण

वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल (शनिवार) और 1 मई (रविवार) के बीच लगेगा। यह ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा। इसके बाद सूर्य ग्रहण सुबह 4 बजकर 8 मिनट समाप्त होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us