Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Supreme Court: कौशल विकास घोटाला मामले में बढ़ सकती हैं चंद्रबाबू नायडू की मुश्किलें, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का कल सुनाएगा फैसला

    By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 05:00 AM (IST)

    कौशल विकास निगम घोटाला मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगा। हाई कोर्ट ने इस मामले में नायडू के खिलाफ प्राथमिकी को रद करने से इनकार कर दिया था। नायडू ने हाई कोर्ट के आदेश को शीर्ष न्यायालय में चुनौती है। इस मामले में नायडू को पिछले साल नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

    Hero Image
    कौशल विकास घोटाला मामले में बढ़ सकती हैं चंद्रबाबू नायडू की परेशानी,

    पीटीआई, नई दिल्ली। कौशल विकास निगम घोटाला मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगा। हाई कोर्ट ने इस मामले में नायडू के खिलाफ प्राथमिकी को रद करने से इनकार कर दिया था। नायडू ने हाई कोर्ट के आदेश को शीर्ष न्यायालय में चुनौती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नायडू को पिछले साल नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था

    जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी की शीर्ष अदालत की पीठ ने पिछले साल 17 अक्टूबर को नायडू की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।कौशल विकास निगम के फंड के कथित दुरुपयोग के आरोप में नायडू को पिछले साल नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।

    आरोप है कि जब वह 2015 में मुख्यमंत्री थे उस दौरान हुए इस घोटाले से राज्य के खजाने को 371 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। नायडू ने आरोपों से इन्कार किया है। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने पिछले साल 20 नवंबर को मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।