Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुप्रीम कोर्ट को मिले दो और नए जज, आज शपथ लेंगे PK Mishra और KV Vishwanathan

    By AgencyEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Fri, 19 May 2023 04:29 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा को सुप्रीम कोंर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया। इस ...और पढ़ें

    Hero Image
    सुबह 10.30 बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

    नई द‍िल्‍ली, पीटीआई। सुप्रीम कोर्ट के न्‍यायाधीश न‍ियुक्‍त क‍िए गए आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता केवी विश्वनाथन 19 मई को न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। सुबह 10.30 बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसका लाइव प्रसारण भी क‍िया जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानून मंत्री ने ट्विटर पर की थी न‍ियुक्‍त‍ि की घोषणा

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा को सुप्रीम कोंर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया। इसके साथ ही उन्‍होंने वरिष्ठ अधिवक्ता कल्पथी वेंकटरमण विश्वनाथन को भी सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। नियुक्तियों की घोषणा नए कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ट्विटर पर की थी।

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम केंद्र से की थी स‍िफार‍िश 

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 16 मई को सुप्रीम कोर्ट के वर‍िष्‍ठ अधि‍वक्‍ता केवी विश्वनाथन और आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने के लिए केंद्र से सिफारिश की थी। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस केएम जोसेफ के केंद्र को सिफारिश भेजकर कहा था क‍ि सुप्रीम कोर्ट में 34 जज होने चाहिए, लेकिन अभी केवल 32 जज ही हैं। कुछ जजों के रिटायरमेंट के बाद जुलाई के दूसरे हफ्ते तक स‍िर्फ 28 जज ही बचेंगे। इसी वजह से पहले इन दो जजों की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की जाए।

    कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने 48 घंटे के भीतर ही मुहर लगा दी। इसके तुरंत बाद ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों जजों की नियुक्ति का पत्र भी जारी कर दिया।