Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव आयुक्त अरुण गोयल की नियुक्ति को चुनौती वाली याचिका SC में खारिज, कहा- दखल की जरूरत नहीं

    Arun Goel सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयुक्त अरुण गोयल की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज हो गई है। अदालत ने शुक्रवार को पीआईएल को खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि मामले में दखल की जरूरत नहीं है। नियुक्ति रद्द करनी होती तो संविधान पीठ भी आदेश दे सकती थी। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने ये याचिका दायर की थी।

    By Manish NegiEdited By: Manish NegiUpdated: Fri, 04 Aug 2023 12:31 PM (IST)
    Hero Image
    चुनाव आयुक्त अरुण गोयल की नियुक्ति को चुनौती वाली याचिका SC में खारिज

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त अरुण गोयल की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि इसमें दखल की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने कहा कि अगर नियुक्ति रद्द करनी होती तो संविधान पीठ भी आदेश दे सकती थी। संविधान पीठ दो मार्च के अपने फैसले में पहले ही इस मुद्दे की जांच कर चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इससे पहले संविधान पीठ ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में पारदर्शिता के लिए पीएम, नेता विपक्ष और मुख्य न्यायाधीश की चयन समिति का आदेश दिया था। बता दें कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अरुण गोयल की नियुक्ति के खिलाफ याचिका दायर की थी।

    केंद्र सरकार की दलील

    एडीआर की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि अरुण गोयल की नियुक्ति मनमानी थी, क्योंकि उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। वहीं, केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एनजीओ को दूसरी बार अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि संविधान पीठ ने नियुक्ति की फाइल का अवलोकन किया है और इसे रद्द करने से इनकार कर दिया है।

    पंजाब कैडर के IAS अधिकारी अरुण गोयल

    पूर्व नौकरशाह अरुण गोयल ने बीते साल नवंबर में चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने भारी उद्योग सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उन्होंने रिटायर होने से 40 दिन पहले त्यागपत्र दे दिया था। गोयल ने पीएमओ में भी अहम जिम्मेदारी निभाई है।