Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Subrata Roy Death: सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन, मुंबई में चल रहा था इलाज

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Wed, 15 Nov 2023 12:00 AM (IST)

    Subrata Roy Death सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सहारा ग्रुप की प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर खबर जारी की है।

    Hero Image
    सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन (फोटो एक्स)

    एएनआई, मुंबई। सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर) को मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सहारा ग्रुप की प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर खबर जारी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुब्रत रॉय के निधन पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है। सपा ने उनके निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, "सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि!"

    'सहाराश्री' के नाम से जाने जाते थे सुब्रत रॉय

    सुब्रत रॉय 'सहाराश्री' के नाम से जाने जाते थे, उन्होंने साल 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी। सहारा की स्थापना करने के बाद सुब्रत रॉय ने काफी तेजी से तरक्की की। उनका जन्म 10 जून 1948 को बिहार में हुआ था। वे एक समय में भारत के प्रमुख कारोबारियों में से एक थे। रॉय मीडिया से लेकर रियल स्टेट आदि के कारोबार में शामिल थे।

    सुब्रत रॉय ने अनगिनत लोगों की सहायता की- अखिलेश यादव

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुब्रत रॉय के निधन पर दुख जताते हुए एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने।"

    वहीं, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भी एक्स पर सुब्रत रॉय के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, "सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!"

    सुब्रत रॉय दिवंगत मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह के बेहद करीबी थे।

    ये भी पढ़ें: Nirbhay Cruise Missile: निर्भय मिसाइल से बढ़ेगी दुश्मनों की टेंशन, जल्द ही तीनों सेनाओं के पास होंगी लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें