Mumbai Building Collapse: बांद्रा पश्चिम के शास्त्री नगर इलाके में दो मंजिला मकान का ढांचा गिरने से 1 व्यक्ति की मौत, 16 लोग घायल
बांद्रा पश्चिम के शास्त्री नगर में 2 मंजिला (जी+2) का ढांचा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

मुंबई, एएनआइ। मुंबई स्थित बांद्रा पश्चिम के शास्त्री नगर इलाके में 2 मंजिला मकान (जी+2) का ढांचा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
Maharashtra | One person died and 16 people admitted with minor injuries after a G+2 structure collapsed at Shastri Nagar, Bandra West. Rescue operation underway: Brihanmumbai Municipal Corporation pic.twitter.com/EJwQby3cxm
— ANI (@ANI) June 8, 2022
बृहन्मुंबई नगर निगम के मुताबिक, बचाव अभियान जारी है।
रेस्क्यू आपरेशन जारी
मुंबई पुलिस के डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने बताया कि मकान आज (बुधवार) दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर गिर गया जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और सभी सुरक्षित हैं। यह सभी लोग बिहार के मजदूर हैं।
Maharashtra | The building collapsed around 12.15 am today. One person has died and 16 are hospitalised and are now safe. All of them are labourers from Bihar. Rescue operation is underway. Fire brigade and officers are present at the spot: Manjunath Singe, DCP Mumbai Police pic.twitter.com/UBOyiPQIsI
— ANI (@ANI) June 8, 2022
डीसीपी के आगे बताया कि रेस्क्यू आपरेशन जारी है। दमकल और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका
बीएमसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि शास्त्री नगर में मकान ढहने से एक व्यक्ति की दुर्भाग्य से मृत्यु हो गई। हमारे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं। 16 लोगों को मामूली चोटें आईं है।
One person has unfortunately passed away in the G+2 house collapse at Shastri Nagar - declared to be DOA. Our thoughts and prayers are with their family. 16 people admitted with minor injuries.
Awaiting reports on others injured
Rescue operations still ongoing. https://t.co/pkg35ar7IO
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) June 8, 2022
बीएमसी के अनुसार 3 से लेकर 4 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। बीएमसी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।