विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में संगीत समारोह के दौरान भगदड़ मचने से चार छात्रों की मौत; 60 से ज्यादा घायल

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 25 Nov 2023 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 25 Nov 2023 10:01 PM (IST)

केरल के कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में शनिवार को एक संगीत समारोह के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिसकी ...और पढ़ें

CUSAT यूनिवर्सिटी में संगीत समारोह के दौरान मची भगदड़ (फोटो: एएनआई)
CUSAT यूनिवर्सिटी में संगीत समारोह के दौरान मची भगदड़ (फोटो: एएनआई)

HighLights

  1. घायल छात्रों को कालामासेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
  2. निखिता गांधी के एक संगीत समारोह के दौरान मची भगदड़

एजेंसी, कोच्चि। केरल के कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में शनिवार को एक संगीत समारोह के दौरान भगदड़ मच गई। जिसकी वजह से चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा छात्रों के घायल होने की सूचना मिल रही है। घायल छात्रों को उपचार के लिए कालामासेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक, चार छात्रों की मौत हो गई और कई घायल हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी परिसर के अंदर छात्र प्रसिद्ध गायिका निकिता गांधी के लाइव संगीत कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान अचानक हुई वर्षा के कारण कार्यक्रम में व्यवधान आ गया और छात्र-छात्राएं स्वयं को वर्षा से बचाने के लिए इधर-उधर जाने लगे। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केरल के अधिकारियों का कहना है कि कालामासेरी मेडिकल कॉलेज में दो लड़कों और दो लड़कियों को मृत लाया गया।

इस हादसे को लेकर कुलपति डॉ. शंकरन का बयान भी सामने आया। उन्होंने बताया कि दो छात्र की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया,

तकरीबन 2,000 से ज्यादा छात्रों ने इस समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि टेक फेस्ट के हिस्से के रूप में एक संगीत समारोह का भी आयोजन किया गया था। दुर्भाग्य से भीड़ बहुत ज्यादा थी और बारिश हुई, लेकिन कदमताल की वजह से कुछ समस्याएं पैदा हुईं और कई छात्र गिर गए। हालांकि, कितने छात्र घायल हुए हैं, यह कल ही बता पाऊंगा।

क्या कुछ बोलीं स्वास्थ्य मंत्री?

बकौल स्वास्थ्य मंत्री, कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज की व्यवस्थाएं की गई हैं। वीना जॉर्ज ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा,

कालामासेरी मेडिकल कॉलेज में चार लोगों को मृत लाया गया।

यूनिवर्सिटी में कैसे मची भगदड़?

नगर निगम पार्षद प्रमोद ने बताया कि यूनिवर्सिटी में एक ही गेट से प्रवेश और निकासी होने की वजह से भगदड़ मची। छात्र एक ही गेट से अंदर आने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, खड़ी सीढ़ियों से दाखिल हो रहे छात्र पहले गिर गए और गेट पर भारी भीड़ होने की वजह से वह कुचले गए।

वहीं, जलसन नामक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भगदड़ तकरीबन छह बजकर 50 मिनट पर मची। जब मैं यहां पहुंचा तो तीन से चार छात्रों को अस्पताल ले जाया गया... बूंदाबांदी हो रही थी। छात्र दौड़कर अंदर आए और धक्का-मुक्की की वजह से यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें: CM विजयन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- वे अपनी पार्टी को समझाने में विफल रहे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।