विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अन्ना आंदोलन से अहमद पटेल के निधन तक: सोनिया गांधी की आत्मकथा में तथ्यात्मक गलतियां, उठे सवाल

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:45 PM (IST)

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलांगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में तीन बड़ी तथ्यात्मक गलतियां सामने आई हैं, जिससे पुस्तक की प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं।

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलांगिंग' में तथ्यात्मक त्रुटियां मिलीं।

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलांगिंग' में तथ्यात्मक त्रुटियां मिलीं।

HighLights

  1. सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलांगिंग' में तथ्यात्मक त्रुटियां मिलीं।

  2. अन्ना आंदोलन, RSS स्थापना वर्ष में गलत जानकारी दर्ज।

  3. अहमद पटेल के निधन का वर्ष भी गलत बताया गया।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा ‘बिलांगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को बाजार में आई।

इसमें नेहरू-गांधी परिवार के साथ उनके निजी और राजनीतिक सफर का विस्तार से वर्णन है। हालांकि, पुस्तक के सामने आए अंशों में कुछ ऐतिहासिक घटनाओं और प्रमुख हस्तियों से जुड़ी तथ्यात्मक गलतियां भी सामने आई हैं।

अब तक कम से कम तीन ऐसी विसंगतियों पर सवाल उठे हैं, जिनमें महत्वपूर्ण घटनाओं के साल गलत दर्ज किए गए हैं।

अन्ना आंदोलन और आरएसएस की स्थापना के साल में चूक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुस्तक के अध्याय 33 के पृष्ठ 461 पर सोनिया गांधी ने अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का जिक्र करते हुए इसकी शुरुआत 2012 में बताई है।

उन्होंने लिखा है कि महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे इसी साल 'इंडिया एगेंस्ट करप्शन' आंदोलन का चेहरा बनकर उभरे थे। जबकि इस आंदोलन ने राष्ट्रीय स्तर पर अप्रैल 2011 में जोर पकड़ा था।

पांच अप्रैल 2011 को अन्ना हजारे ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। इस आंदोलन में अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी और बाबा रामदेव जैसी हस्तियां भी जुड़ी थीं।

दूसरी गलती अध्याय 24 के पृष्ठ 338 पर है। इसमें सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना का वर्ष 1921 लिखा है। जबकि संगठन की स्थापना 27 सितंबर 1925 को नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी।

पुस्तक में आरएसएस की वैचारिक सोच और भारत के राजनीतिक परिदृश्य में उसकी भूमिका पर भी चर्चा की गई है।

अहमद पटेल के निधन का साल भी गलत दर्ज

तीसरी और महत्वपूर्ण गलती कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा सोनिया गांधी के तत्कालीन राजनीतिक सचिव अहमद पटेल के निधन के वर्ष को लेकर है।

अध्याय 29 के पृष्ठ 401 पर सोनिया गांधी ने लिखा है कि पटेल का निधन 2022 में कोविड महामारी के कारण हुआ था। जबकि उनका निधन 25 नवंबर 2020 को हुआ था।

कोविड-19 संक्रमण के बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी और कई अंगों के काम करना बंद कर देने से उनका निधन हुआ।

सोनिया गांधी ने पटेल को अपना भरोसेमंद राजनीतिक सहयोगी बताते हुए उनके जाने से पार्टी और निजी जीवन में पैदा हुए खालीपन का जिक्र किया है।

यह भी पढ़ें- क्लिंटन की 'पुरानी आदत', सरकोजी का घमंड और डायना का शाही अंदाज: सोनिया ने खोले वैश्विक नेताओं के दिलचस्प राज

यह भी पढ़ें- गांधी परिवार में कैसे आई थी दरार? मेनका से रिश्तों पर सोनिया ने किया बड़ा खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।