विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्लिंटन की 'पुरानी आदत', सरकोजी का घमंड और डायना का शाही अंदाज: सोनिया ने खोले वैश्विक नेताओं के दिलचस्प राज

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:32 PM (IST)

सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में कई वैश्विक नेताओं से जुड़ी दिलचस्प यादें साझा की हैं।

बिल क्लिंटन की महिलाओं को निहारने की 'पुरानी आदत': सोनिया गांधी

बिल क्लिंटन की महिलाओं को निहारने की 'पुरानी आदत': सोनिया गांधी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में कई बेबाक यादें साझा की हैं। साल 2000 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के भारत दौरे को याद करते हुए सोनिया लिखती हैं कि एक कार्यक्रम में वह कभी-कभी चुपके से आकर्षक महिलाओं को निहारते नजर आते थे।

मोनिका लेविंस्की कांड भले ही सुर्खियों से ओझल हो चुका था, लेकिन सोनिया के शब्दों में 'पुरानी आदतें आसानी से नहीं जातीं।' उन्होंने शेरेटन होटल में क्लिंटन से मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि वह मिलनसार और आत्मविश्वास से भरे थे, लेकिन कश्मीर पर अपने विचार बताने में ज्यादा रुचि रखते थे।

उन्होंने कश्मीर को 'न्यूक्लियर फ्लैशपॉइंट' और दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक करार दिया था। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तरफ से आयोजित एक दावत में भी क्लिंटन महिलाओं को निहारते दिखे थे। सोनिया की इस किताब में किताब में निकोलस सरकोजी और राजकुमारी डायना जैसी हस्तियों से मुलाकातों का भी जिक्र है।

sonia

सोनिया-सरकोजी की मुलाकात

सोनिया, निकोलस सरकोजी की 2008 की भारत यात्रा का एक दिलचस्प किस्सा भी साझा करती हैं, जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति अपनी तत्कालीन पार्टनर, कार्ला ब्रूनी के बिना आए थे।

वे लिखती हैं, 'कहा जाता था कि सरकोजी को सलाह दी गई थी कि वे उन्हें (ब्रूनी को) साथ न लाएं, क्योंकि वे शादीशुदा नहीं थे और आधिकारिक कार्यक्रमों में यह स्थिति अजीब हो सकती थी।'

एक दावत के दौरान, तत्कालीन उपराष्ट्रपति मोहम्मद अंसारी की पत्नी, जो सरकोजी के बगल में बैठी थीं, उनसे ब्रूनी के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछने लगीं जैसे कि क्या वे उनसे शादी करने वाले हैं और क्या कोई तारीख तय हुई है।

सोनिया याद करती हैं, 'राष्ट्रपति सरकोजी इस पूछताछ से बिल्कुल भी परेशान नहीं हुए, बल्कि वे अपनी लव लाइफ के बारे में बताने के लिए उत्सुक दिखे। वे उनके सभी सवालों का जवाब दे रहे थे और साथ ही लगातार अपने फोन पर कार्ला को मैसेज भी भेज रहे थे।'

बाद की एक यात्रा में, यह कपल एक साथ भारत आया और तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी द्वारा आयोजित एक निजी डिनर में शामिल हुआ। उस समय सरकोजी और ब्रूनी की शादी हो चुकी थी।

PTI11_10_2026_000066B

सरकोजी के बार में सोनिया ने क्या लिखा?

सोनिया को याद है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति अपनी पत्नी पर पूरी तरह फिदा थे; उनकी पत्नी यूरोप में एक मशहूर गायिका और गीतकार होने के साथ-साथ एक टॉप मॉडल भी थीं।

वे लिखती हैं, 'जब वे एक सुंदर लंबे गाउन में कमरे में आईं, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं, वे बेहद ग्रेसफुल, दुबली-पतली, शालीन और नीली आंखों वाली थीं।'

हालांकि, उस शाम को लेकर सोनिया की यादें सिर्फ ब्रूनी के रूप-रंग तक सीमित नहीं थीं। उन्हें यह भी याद है कि मनमोहन सिंह से बातचीत के दौरान सरकोजी भारत की जिम्मेदारियों पर चर्चा कर रहे थे।

सोनिया लिखती हैं, 'वे अपनी लंबी और खूबसूरत पत्नी पर पूरी तरह फिदा थे, जो इतालवी और फ्रांसीसी मूल की थीं और यूरोप में एक मशहूर गायिका, गीतकार और टॉप मॉडल रह चुकी थीं।

जब वे एक सुंदर लंबे गाउन में कमरे में आईं, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं वे बेहद ग्रेसफुल, दुबली-पतली, शालीन और नीली आंखों वाली थीं।

'वह बहुत ही सौहार्दपूर्ण ढंग से, लेकिन कभी-कभार ही बोलती थीं जबकि उनके पति हमारे प्रधानमंत्री के सामने अपने विचार रख रहे थे और बता रहे थे कि भारत को क्या करना चाहिए।

मुझे उनका अंदाज़ काफी अहंकारी लगा; उन्हें इस बात का बिल्कुल भी खयाल नहीं था कि वे किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर रहे हैं जो उनसे कहीं अधिक वरिष्ठ, अनुभवी और जानकार है," वह आगे कहती हैं।

PTI11_10_2026_000120A

प्रिंसेस डायना के बारे में सोनिया की यादें

इस किताब में सबसे निजी यादों में से एक है ब्रिटिश शाही परिवार और खासकर प्रिंसेस डायना के साथ सोनिया की मुलाकातें। वह लिखती हैं कि ब्रिटिश शाही परिवार और नेहरू-गांधी परिवार के बीच पीढ़ियों से दोस्ती रही थी और राजीव गांधी की प्रिंस चार्ल्स के साथ काफी अच्छी बनती थी।

'उस परिवार की असली स्टार तो प्रिंसेस डायना ही थीं। 1981 में जब राजीव और मैं उनकी शादी में शामिल हुए थे तो दुल्हन के रूप में वह कितनी खूबसूरत लग रही थीं, यह मैं कभी नहीं भूल सकती। लेकिन 1992 में जब वे भारत आए, तो यह साफ था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।'

वह 1992 में शाही जोड़े की भारत यात्रा के दौरान हुई एक अनौपचारिक मुलाकात को याद करती हैं। उसी दिन डायना ने ताजमहल के सामने एक बेंच पर अकेले बैठकर फोटो खिंचवाई थी, जो बाद में 'लव बेंच' के नाम से मशहूर हो गया।

सोनिया लिखती हैं, 'जिस दिन उन्होंने ताजमहल के सामने उस बेंच पर अकेले बैठकर फोटो खिंचवाई थी उसी दिन वे हमारे यहां देर शाम की चाय पर आए थे। प्रिंस चार्ल्स काफी खुले विचारों वाले और मजाकिया थे, लेकिन डायना उदास लग रही थीं।

हालांकि, लाल और बैंगनी रंग के टू-पीस सूट में वह बहुत शानदार दिख रही थीं। हमने इस बारे में बात की कि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान क्या-क्या देखा और उन्हें क्या-क्या पसंद आया।'

news (3)

उस समय सोनिया की मां भी वहां आई हुई थीं और वह प्रिंसेस डायना से मिलना चाहती थीं। सोनिया की बेटी प्रियंका भी अपनी 'नोना' (दादी/नानी) को डायना से मिलवाने के लिए बहुत उत्सुक थी।

जब डायना ने पूछा कि सोनिया की मां इतनी चुप क्यों हैं, तो प्रियंका ने तुरंत बताया कि उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया था क्योंकि उन्हें सिर्फ इतालवी भाषा आती थी।

सोनिया याद करते हुए बताती हैं, 'डायना जोर से हंस पड़ीं और तुरंत मेरी मां की ओर मुड़कर अपना हाथ आगे बढ़ाया और कहा, 'पियाचेरे, कोमे स्ताई?' (यानी 'आपसे मिलकर खुशी हुई, आप कैसी हैं?')।

उन्होंने इन शब्दों को बिल्कुल सही इतालवी लहजे में बोलने की कोशिश की। हालांकि उन्होंने अनौपचारिक तरीके से बात की थी, लेकिन उनके अंदाज में इतनी गर्मजोशी और

मुझे एक कौवे जैसा महसूस हो रहा है: सोनिया

सोनिया लंदन में डायना के साथ हुई एक और मुलाकात का भी जिक्र करती हैं, जब उन्हें शाही जोड़े के साथ चाय पर आमंत्रित किया गया था। उन्हें याद है कि वह सफेद कॉलर वाले काले सूट में पहुंची थीं और मजाक में कहा था, 'मुझे एक कौवे जैसा महसूस हो रहा है!' एक और मौके पर, उनकी अचानक डायना से एक हेयरड्रेसर के यहां मुलाकात हो गई।

PTI11_10_2026_000119A

अपने बगल में बैठी राजकुमारी को पहचानकर, सोनिया ने उन्हें चुपके से एक नोट देने का फैसला किया। वह बताती हैं, 'मैंने एक शब्द लिखा और उन्हें दे दिया, लेकिन अगले ही पल मुझे एहसास हुआ कि 'Hi' की जगह मैंने 'Hye' लिख दिया था। काश मैं वह नोट वापस ले पाती! लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी; उन्होंने उसे अपने हैंडबैग में रख लिया था।'

यह भी पढ़ें- 'राहुल से पहले भी था एक बेटा, पैदा होते ही छिन गई थी खुशियां'; सोनिया गांधी ने साझा किया दर्द

यह भी पढ़ें- गांधी परिवार में कैसे आई थी दरार? मेनका से रिश्तों पर सोनिया ने किया बड़ा खुलासा

यह भी पढ़ें- 'क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?', प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी के खुलासे पर किया पलटवार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।