विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनम रघुवंशी ने रची थी एक और मर्डर की साजिश, परिवार को चकमा देने के लिए बनाया था ये प्लान

Published: Fri, 13 Jun 2025 02:18 PM (IST)

Sonam Raghuvanshi शिलांग में सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी ...और पढ़ें

सोनम रघुवंशी के एक और प्लान का पर्दाफाश। फाइल फोटो
सोनम रघुवंशी के एक और प्लान का पर्दाफाश। फाइल फोटो

HighLights

  1. राजा से पहले एक युवती की हत्या करना चाहती थी सोनम।
  2. युवती की हत्याकर शव जलाने की थी तैयारी।
  3. सोनम रघुवंशी के एक और प्लान का पर्दाफाश।

जेएनएन, शिलांग। सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाहा और उसके दोस्तों के साथ मिलकर जिस तरह से पति राजा रघुवंशी की मौत को अंजाम दिया, वह वाकई चौंकाने वाला है। सोनम ने शादी से 11 दिन पहले ही विधवा होने का प्लान बना लिया था। यही नहीं, राजा को मारने से पहले भी सोनम ने एक और मर्डर की तैयारी की थी।

दरअसल शादी से पहले ही सोनम ने कई साजिशें रची थीं। हालांकि उसकी साजिश हर बार नाकाम साबित हुई। ऐसे में सोनम ने शादी के बाद राजा का कत्ल करने और खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए झूठी कहानी बना डाली।

यह भी पढ़ें- Air India Plane Crash: जिस विमान का लोहा तक जल गया, वहां से सुरक्षित मिली “श्रीमद्भगवत् गीता" ; देखें Video

राजा की मौत कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं

शिलांग के खाली हिल के एसपी विवेक स्याम के अनुसार, "राजा रघुवंशी की हत्या कोई कॉन्ट्रैक्ट किलिंग नहीं थी। आकाश, आनंद और विशाल ने राज कुशवाहा से दोस्ती निभाते हुए इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।"

युवती के मर्डर की प्लानिंग

फरवरी में जब राजा और सोनम का रोका हुआ तो सभी ने मिलकर सोनम को गायब करने की योजना बनाई थी। इस दौरान सभी की प्लानिंग थी कि सोनम की जगह किसी युवती की हत्या करके उसकी लाश जला देंगे और सभी से कहेंगे कि सोनम नदी में डूबकर मर गई। साथ ही सभी को यकीन दिलाने के लिए सोनम की स्कूटी भी मौके पर छोड़ देंगे।

शादी के 11 दिन पहले रची थी साजिश

हालांकि सोनम और राज का यह प्लान फेल हो गया। लिहाजा शादी से 11 दिन पहले सोनम और राज ने मिलकर राजा को मारने की साजिश रची। प्लानिंग के अनुसार सोनम राजा को हनीमून के बहाने शिलांग लेकर गई और वहां इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें- कोई पति से मिलने तो कोई परिवार संग छुट्टियां मनाकर लौट रहा था लंदन, अहमदाबाद प्लेन क्रैश की झकझोरने वाली कहानियां