विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगेंद्र यादव को आप कार्यकर्ता ने पोती स्याही

By Edited By:
Published: Sat, 08 Mar 2014 03:30 PM (IST)Updated: Sun, 09 Mar 2014 07:30 AM (IST)

आम आदमी पार्टी [आप] को अन्य राजनीतिक दलों के साथ-साथ अपनों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण संवाददाता] आम आदमी पार्टी [आप] को अन्य राजनीतिक दलों के साथ-साथ अपनों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जंतर-मंतर पर महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे आप नेता योगेंद्र यादव के चेहरे पर पार्टी के ही एक कार्यकर्ता ने स्याही पोत दी।

पुलिस के मुताबिक स्याही पोतने वाला शख्स सागर भंडारी (38) शालीमार बाग इलाके में पार्टी कार्यालय में काम करता है। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है। यादव दोपहर तीन बजे मंच पर आकर कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे तभी अचानक सागर उनके पीछे आया और स्याही पोतकर भागने लगा। सागर की हरकत से नाराज महिला कार्यकर्ताओं उसे पकड़कर बुरी तरह से पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

जख्मी हालत में उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। योगेंद्र यादव ने कहा कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है भगवान उसे सद्बुद्धि दे। घटना के कुछ देर बाद वह कार्यक्रम से वह चले गए।

पढ़ें : आप के उम्मीदवार

पढ़ें : प्रशांत भूषण पर लोगों का फूटा गुस्सा

मामला नहीं किया गया दर्ज

डीसीपी एसबीएस त्यागी का कहना है कि योगेंद्र यादव ने संसद मार्ग थाने में लिखित रूप में कहा है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाह रहे हैं। इसलिए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।