विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर में पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ी

By Nancy BajpaiEdited By:
Published: Thu, 15 Mar 2018 09:00 AM (IST)

कश्मीर के उच्चपर्वतीय इलाकों में बुधवार को फिर ताजा बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है।

कश्मीर में पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ी
कश्मीर में पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ी

श्रीनगर (ब्यूरो)। देश के अन्य भागों में गर्मी तेज हो गई है, लेकिन कश्मीर के उच्चपर्वतीय इलाकों में बुधवार को फिर ताजा बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। जम्मू में भी दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश व हिमपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हवाओं के फिर से सक्रिय होने पर वादी के अधिकांश इलाकों विशेषकर ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात व बारिश की संभावना जताई थी।

मंगलवार शाम को ही निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो रातभर जारी रहा। कई इलाकों में तेज आंधी भी चली। बुधवार तड़के गुलमर्ग समेत सभी ऊपरी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई, जो दिनभर रुक-रुककर जारी रही। गुलमर्ग में सात इंच, सोनमर्ग में नौ इंच व पवित्र अमरनाथ गुफा के निकट भी नौ इंच ताजा बर्फ जमा हो गई है। इधर, नगर व इसके साथ सटे इलाकों में दिनभर कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज बारिश होती रही। ताजा बर्फबारी व बारिश से न्यूनतम तापमान में तो सुधार आया, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते दिन में फिर ठंड बढ़ गई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री व न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हिमस्खलन का खतरा

ताजा बर्फबारी के चलते वादी के उच्चपर्वतीय इलाकों में फिर हिमस्खलन का खतरा उत्पन्न हो गया है। बड़गाम, कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा, शोपियां, गांदरबल तथा अनंतनाग जिलों के ऊपरी इलाकों में रहने वाले लोगों को प्रशासन ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।