Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Sikkim Flood Live Updates: सिक्किम में बादल फटने से मची तबाही, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में भी असर; बाढ़ की चेतावनी जारी

Sikkim Flood Live Updates: सिक्किम में बादल फटने के बाद भारी तबाही देखी जा रही है। सेना के जवान के साथ सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि अबतक 14 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लोग लापता बताए गए साथ ही 26 लोग घायल हैं।

By Babli KumariThu, 05 Oct 2023 03:31 PM (IST)
News Article Hero Image

एएनआई, गंगटोक। सिक्किम में मंगलवार को देर रात बादल फटने के बाद खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है। यह बादल उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर फटा जिसके बाद  तीस्ता नदी में बड़े पैमाने पर सैलाब से पूरे राज्य में भारी तबाही देखी जा रही है। राज्य में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ (Flash Flood) आ गई। सिक्किम में आई अचानक बाढ़ में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 102 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं और 26 लोग घायल हैं।  लापता लोगों के तलाशी अभियान जारी है। इस बाढ़ में आम नागरिकों के अलावा 23 सेना के जवान भी लापता चल रहे हैं। 

वहीं, राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक पर्यटकों के फंसे होने की आशंका बताई जा रही है। इस अचानक आई बाढ़ में चुंगथांग में तीस्ता स्टेज 3 बांध में काम करने वाले कई मजदूर अभी भी बांध की सुरंगों में फंसे हुए हैं। स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की तीन (3) अतिरिक्त प्लाटून की मांग की है, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। रंगपो और सिंगतम कस्बों में एनडीआरएफ की एक प्लाटून पहले से ही सेवा में है।

5 Oct 20233:31:10 PM
Sikkim Flood Live: कीचड़ में डूबे वाहनों को निकालने की लगातार कोशिशें जारी

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिंगतम के पास बुरदांग में कीचड़ में डूबे वाहनों को निकालने की लगातार कोशिशें जारी हैं। लापता लोगों की तलाश अब तीस्ता नदी के निचले इलाकों में की जा रही है। वहीं, शुरुआती 23 लापता जवानों में से एक जवान को 4 अक्टूबर की शाम को जीवित ढूंढ लिया गया था। 

5 Oct 20233:25:13 PM
Sikkim Flood Live: भारतीय सेना के लापता 22 जवानों की तलाश जारी
blog images

भारतीय सेना द्वारा लापता 22 जवानों की तलाश और बचाव अभियान अभी भी जारी है। इस बीच, त्रिशक्ति कोर के सैनिक उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग, लाचुंग और लाचेन क्षेत्रों में फंसे नागरिकों और पर्यटकों को चिकित्सा सहायता और टेलीफोन कनेक्टिविटी प्रदान कर रहे हैं।

5 Oct 202312:21:22 PM
Sikkim Flood Live Updates: उत्तर बंगाल और बांग्लादेश के लिए बाढ़ की चेतावनी

सिक्किम में बादल फटने और बाढ़ आने के कारण पूरे राज्य में तबाही मची है। अधिकारियों ने बताया  कि सिक्किम और देश के बाकी हिस्सों के बीच मुख्य संपर्क राष्ट्रीय राजमार्ग -10 के कुछ हिस्से बह गए हैं। साथ ही, उत्तर बंगाल और बांग्लादेश के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है, जहां से तीस्ता नदी बहती है।

5 Oct 202312:07:52 PM
Sikkim Flood Live Updates: 23 लापता जवानों में से एक सैनिक को बचाया गया

सिक्किम में बादल फटने और अचानक आए बाढ़ के कारण सेना के 23 जवान लापता हो गए थे।  उन लापता जवानों में से एक जवान मिल गया है। बुधवार को गुवाहाटी में डिफेंस पीआरओ ने कहा कि अब तक एक सैनिक को बचाया जा चुका है, जबकि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने के बाद लापता हुए शेष 22 सैनिकों के लिए सेना द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है।

5 Oct 202311:44:09 AM
Flash Flood in Sikkim Live: सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में 16 घर हुए क्षतिग्रस्त

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ के बाद मची तबाही के कारण 16 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस तबाही के बीच, 100 से अधिक लोगों को मंगन जिले के डिक्चू में पास के एक सरकारी स्कूल में राहत शिविर में ले जाया गया। खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

5 Oct 202311:28:48 AM
Sikkim Flood Live Updates: कई जिलों के स्कूल 8 अक्टूबर तक रहेंगे बंद

सिक्किम में बादल फटने और फ्लैश फ्लड के कारण राज्य में तबाही मची हुई है। इस बीच,  शिक्षा विभाग ने कहा कि मंगन, गंगटोक, पाकयोंग और नामची जिलों में स्थित सभी स्कूल 8 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

5 Oct 202311:18:49 AM
Sikkim Live News: सिक्किम और हिमाचल की त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र- मल्लिकार्जुन खरगे

सिक्किम में बादल फटने और उसके बाद अचानक आई बाढ़ में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है।  सिक्किम में आए इस प्राकृतिक संकट पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि ऐसी त्रासदियों को केंद्र द्वारा राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए। इनमें सिक्किम के अलावा हिमाचल प्रदेश में हाल की बारिश से संबंधित आपदाएं भी शामिल हैं।

5 Oct 202311:09:43 AM
Sikkim Live News: तीस्ता नदी में आए बाढ़ के कारण बंगाल भी हुआ बुरी तरह प्रभावित

सिक्किम में बादल फटने और फ्लैश फ्लड के कारण भारी तबाही हुई है। सिक्किम की यह आफत बंगाल तक पहुंच गई है। निचली धारा का उत्तरी बंगाल भी इस आपदा की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ क्योंकि उफनती तीस्ता नदी का पानी दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूच बिहार और जलपाईगुड़ी जिलों के कुछ हिस्सों में घुस गया।

5 Oct 202310:56:01 AM
Sikkim Flood Live: 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया

सिक्किम के बादल फटने और फ्लैश फ्लड के कारण राज्य में भारी तबाही देखने को मिल रहा है।  बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वस्तिक ने उत्तरी सिक्किम के गंभीर रूप से प्रभावित चुंगथांग और मंगन क्षेत्र में राज्य प्रशासन के समन्वय से बचाव कार्यों का काम शुरू किया जा रहा है। प्रशासन ने साथ-साथ क्षति को भी कम किया है। राज्या में चार महत्वपूर्ण पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया है।

5 Oct 202310:32:52 AM
Sikkim Flash Floods Live: राज्य सरकार ने प्राकृतिक संकट को किया आपदा घोषित

सिक्किम में बादल फटने और अचानक बाढ़ के कारण सेना के कई जवान लापता चल रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी लापता सेना के जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की। वहीं, सिक्किम सरकार ने एक अधिसूचना में कहा कि राज्य में आए प्राकृतिक संकट को आपदा घोषित कर दिया गया है।

5 Oct 202310:18:10 AM
प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग से की बात
blog images

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर बताया कि सिक्किम के मुख्यमंत्री से मैंने बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। चुनौती से निपटने में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं। 

5 Oct 202310:09:25 AM
Flash Flood in Sikkim Live: फ्लैश फ्लड के कारण राज्य में 14 पुल ढहे

सिक्किम में बादल फटने के बाद अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण राज्य में भारी नुकसान देखा जा रहा है। सिक्किम के मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ के कारण सड़क  की बुनियादी ढांचे को बहुत नुकसान हुआ है। राज्य में 14 पुल ढह गए हैं, जिनमें से नौ सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधीन हैं और पांच अन्य राज्य सरकार के हैं।

5 Oct 202310:02:54 AM
Sikkim Live News: फ्लैश फ्लड के कारण चुंगथांग में पुलिस स्टेशन हुआ नष्ट

सिक्किम में बादल फटने के कारण अचानक आई भीषण बाढ़ की वजह से चुंगथांग में पुलिस स्टेशन तक नष्ट हो गया है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, चुंगथांग और अधिकांश उत्तरी सिक्किम में मोबाइल नेटवर्क कनेक्शन बाधित हो गया है।

5 Oct 20239:54:50 AM
Sikkim Flood Live: राज्य में 3,000 से अधिक घरेलू और विदेशी पर्यटक फंसे

सिक्किम में बादल फटने और अचानक बाढ़ आने के कारण वर्तमान में राज्य में 3,000 से अधिक घरेलू और विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं। 

5 Oct 20239:47:08 AM
Sikkim Flood Live Updates: पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे की दीवारें हुई क्षतिग्रस्त

सिक्किम में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

5 Oct 20239:37:24 AM
Sikkim Flood Live: राज्य सरकार ने 18 राहत शिविर किए स्थापित

सिक्किम  में बादल फटने के कारण राज्य सरकार ने सिंगतम, रंगपो, डिक्चू और आदर्श गांव में 18 राहत शिविर स्थापित किए हैं। इन जगहों पर  सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। हालांकि, चुंगथांग से कनेक्टिविटी की कमी के कारण, वहां राहत शिविर भारतीय सेना और अन्य अर्धसैनिक बलों द्वारा स्थापित किए जा रहे हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us