Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sikkim: सिक्किम के CM की पत्नी ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, एक दिन पहले ही ली थी शपथ; सामने आई वजह

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 11:50 PM (IST)

    सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग की पत्नी कृष्ण कुमारी राई ने शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद विधायक पद से त्याग-पत्र दे दिया। वह नामची-सिंगीथांग से चुनाव जीती थीं। बुधवार को ही विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। त्याग-पत्र देने के कारणों को लेकर तामांग ने कहा कि सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा (एसकेएम) के समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को मौका देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    Hero Image
    शपथ लेने के बाद सिक्किम के सीएम की पत्नी ने दिया विधायक पद से त्याग-पत्र। (फोटो, AIR)

    जागरण संवाददाता, गंगटोक। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग की पत्नी कृष्ण कुमारी राई ने शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद विधायक पद से त्याग-पत्र दे दिया। वह नामची-सिंगीथांग से चुनाव जीती थीं। बुधवार को ही विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। त्याग-पत्र देने के कारणों को लेकर तामांग ने कहा कि सिक्किम क्रन्तिकारी मोर्चा (एसकेएम) के समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को मौका देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शीघ्र ही वहां के लिए किसी बेहतरीन उम्मीदवार का नाम घोषित करेंगे। मुख्यमंत्री तामांग भी दो क्षेत्रों से विधायक चुनाव गए हैं। एक क्षेत्र से वह भी त्याग-पत्र देंगे। जल्द ही दोनों सीटों पर उपचुनाव कराया जा सकता है।

    कृष्ण कुमारी राई ने बिमल राई को हराया

    कृष्ण कुमारी राई ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के बिमल राई को हराया था। उन्हें 5302 वोट मिले थे। नामची-सिंगीथांग विधानसभा क्षेत्र कभी पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का गढ़ हुआ करता था।

    चुनाव से पहले चामलिंग ने अपनी सीट बदली

    इस बार कृष्ण कुमारी राई के लड़ने की घोषणा होने के बाद चामलिंग ने सीट बदल ली थी। प्रेम सिंह तामांग राज्य की 32 में से 32 सीटों पर जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे थे। इसीलिए उन्होंने इस प्रतिष्ठित सीट से अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाया था।

    ये भी पढ़ें: भारतीयों के बीच बढ़ रही अमेरिकी छात्र वीजा की डिमांड, उत्साहित दूतावास ने हजारों स्टूडेंट्स के लिए इंटरव्यू