विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्‍थान: सिख पुरुषों से मारपीट मामले में की गई थी कानूनी कार्रवाई

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 26 May 2017 11:57 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 11:58 AM (IST)

51 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग सिख समुदाय के चार सदस्‍यों के साथ दुर्व्‍यवहार और मारपीट करते नजर आए थे।

राजस्‍थान: सिख पुरुषों से मारपीट मामले में की गई थी कानूनी कार्रवाई
राजस्‍थान: सिख पुरुषों से मारपीट मामले में की गई थी कानूनी कार्रवाई

नई दिल्‍ली, एएनआइ। राजस्‍थान के अजमेर जिला स्थित चैनपुरा में जब स्‍थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर सिख पुरुषों की पिटाई की गई थी, तब वहां की पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की गई थी। राजस्‍थान पुलिस ने यह बात कही है। वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी राजेंद्र सिंह राठौर ने बातचीत में कहा, 'एक वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई। यह करीब एक महीने पहले घटी थी और उस समय पुलिस स्थिति पर नियंत्रण के लिए घटनास्‍थल पर पहुंची थी और जरूरी कार्रवाई की गई थी।'

गौरतलब है कि 51 सेकेंड के वीडियो में कुछ लोग सिख समुदाय के चार सदस्‍यों के साथ दुर्व्‍यवहार और मारपीट करते नजर आए थे। घटनास्‍थल पर मौजूद अन्‍य लोगों ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। रिपोर्टों के मुताबिक, चारों पीडि़त अलवर जिले के थे और वहां दानराशि लेने आए थे। तभी स्‍थानीय लोगों ने कथित तौर उनकी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ किए जाने पर उनकी जमकर पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें: यूपी गैंगरेप में खुला बड़ा राज, दौलत नहीं महिलाओं की इज्जत लूटता है गिरोह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।