Shinzo Abe Died: जब पीएम मोदी के ट्वीट पर जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा था- आपके शब्दों ने मेरे दिल को छुआ
Shinzo Abe Died News जापान और भारत के संबंध पिछले कुछ समय से काफी बेहतर हुए हैं। प्रधानमंत्री शिंजो आबे और पीएम नरेंद्र मोदी के संबंधों का इसमें विशेष योगदान रहा। शिंजो आबे ने जब प्रधानमंत्री पद छोड़ने का निर्णय लिया तब पीएम मोदी काफी भावुक हो गए थे।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe Died) का निधन हो गया है। शिंजो आबे को एक रैली के दौरान गोली मार दी गई। हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएम मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर दुख व्यक्त किया है। शिंजो आबे और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बीच एक खास रिश्ता था। यही वजह रही कि शिंजो आबे के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत और जापान के बीच रिश्ते काफी मजबूत हुए। भारत में बुलैट ट्रेन (India Buttet Train) की नींव भी शिंजो आबे ने ही रखी थी। इसके अलावा भी कई मौकों पर मोदी और आबे (Narendra Modi Shinzo abe Releation) की केमिस्ट्री काफी काबिले तारीफ थी। शिंजो आबे ने जब जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया, तो उन्होंने पीएम मोदी के लिए बेहद भावुक ट्वीट किया था।
पीएम मोदी ने शिंजो आबे स्वास्थ्य को लेकर जताई थी चिंता
ये उस समय की बात है, जब शिंजो आबे खराब स्वास्थ्य को लेकर इस्तीफा देने जा रहे थे। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के खराब स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था- 'मेरे दोस्त शिंजो आबे आपके खराब स्वास्थ्य के बारे में सुनकर तकलीफ हुई। हाल के वर्षों में आपके कुशल नेतृत्व और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के चलते भारत और जापान की साझेदारी प्रगाढ़ हुई है। मैं आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।'
शिंजो आबे का पीएम मोदी को भावुक जवाब
पीएम मोदी के ट्वीट पर शिंजो आबे का जवाब था- 'आपके गर्मजोशी भरे शब्दों ने मेरे दिल को छू लिया है। मैं आपको बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि हमारी साझेदारी (भारत-जापान) आगे भी ऐसे ही चलती रहेगी।'
बता दें कि 67 वर्षीय शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री रहे। शिंजो आबे ने 2006 में एक साल और फिर 2012 से 2020 तक प्रधानमंत्री पद संभाला है। खराब तबीयत की वजह से उन्होंने 2020 में पद छोड़ दिया था। पेट की बीमारी से जूझ रहे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले शिंजो आबे ने इस्तीफा दे दिया था। अब शिंजो आबे इस दुनिया में नहीं हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।