Move to Jagran APP

अयोध्या में राम लला की मूर्ति के लिए कर्नाटक से रवाना हुई शिला, देश के पांच हस्तशिल्पियों को सौंपा गया है काम

अयोध्या में जोर शोर से रामजन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इसी बीच अयोध्या में राम लला की मूर्ति के निर्माण के लिए कर्नाटक के कारकला से भी एक विशाल शिला अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना की गई है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalPublished: Sun, 19 Mar 2023 02:37 AM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2023 06:05 AM (IST)
अयोध्या में राम लला की मूर्ति के लिए कर्नाटक से रवाना हुई शिला, देश के पांच हस्तशिल्पियों को सौंपा गया है काम
अयोध्या में राम लला की मूर्ति के लिए कर्नाटक से रवाना हुई शिला (फाइल फोटो)

मंगलुरु, एजेंसी। अयोध्या में जोर शोर से रामजन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इसी बीच अयोध्या में राम लला की मूर्ति के निर्माण के लिए कर्नाटक के कारकला से भी एक विशाल शिला अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना की गई है।

loksabha election banner

पूजा के बाद अयोध्या के लिए किया गया रवाना

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिला पूजा के बाद एक ट्रक में इसे अयोध्या के लिए रवाना किया। इस अवसर पर करकला के विधायक व संस्कृति मंत्री वी सुनील कुमार भी उपस्थित थे। कर्नाटक के कारकला इलाके में तुंगभद्रा नदी के तट पर बनी एक छोटी पहाड़ी से इस शिला का चयन किया गया है।

इस पत्थर पर किया गया है कई प्रसिद्ध मूर्तियों का निर्माण

नेल्लिकारू नामक इस पत्थर पर कई प्रसिद्ध मूर्तियों का निर्माण किया गया है, जो प्रमुख स्थानों पर विराजमान हैं। भगवान राम की मूर्ति बनाने के लिए नेपाल के साथ साथ देश के अलग हिस्सों से शिलाएं मंगाई जा रही हैं। मूर्ति बनाने का काम देश के पांच हस्तशिल्पियों को सौंपा गया है।

भगवान रामलला की मूर्ति को स्थापित करेंगे पीएम मोदी

जानकारी के मुताबिक, इन शिलाओं में से जिस भी शिला से राम लला की दिव्य और भव्य मूर्ति बनेगी, उस मूर्ति को विराजमान किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति को उसके मूल स्थान पर स्थापित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.