Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IndiGo flights Delayed: देश भर की कई इंडिगो उड़ानों में हुई देरी, जानें क्या रही वजह

    By Ashisha RajputEdited By:
    Updated: Mon, 04 Jul 2022 05:58 AM (IST)

    IndiGo flights रविवार देश भर की कई इंडिगो उड़ानों में देरी हुई जिसके कारण हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। इस मामले के चलते नागरिक उड्डय ...और पढ़ें

    Hero Image
    देश भर की कई इंडिगो उड़ानों में रविवार को देरी हुई।

    नई दिल्ली, प्रेट्र:  बड़ी संख्या में इंडिगो के चालक दल सदस्यों के शनिवार को अस्वस्थता अवकाश (सिक लीव) लेने से एअरलाइन की 55 प्रतिशत घरेलू उड़ानें विलंबित हो गईं। सूत्रों का कहना है कि इंडिगो के ये कर्मचारी एअर इंडिया के भर्ती अभियान में शामिल होने गए थे। इस बारे में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) अधिकारियों ने बताया, 'डीजीसीए ने इंडिगो के कामकाज पर कड़ा संज्ञान लिया है और देशभर में व्यापक पैमाने पर उड़ानों में विलंब के कारणों पर स्पष्टीकरण मांगा है।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूत्रों ने कहा कि एअर इंडिया के भर्ती अभियान का दूसरा चरण शनिवार को आयोजित किया गया था और अस्वस्थता अवकाश लेने वाले इंडिगो के चालक दल के अधिकतर सदस्य इसके लिए गए थे। भारत की सबसे बड़ी एअरलाइन इंडिगो वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1,600 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है। इंडिगो ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की, लेकिन विभिन्न कारणों से उड़ानों में विलंब के संबंध में ट्विटर पर दर्जनभर से ज्यादा यात्रियों को जवाब दिए।

    नागर विमानन मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, इंडिगो की 45.2 प्रतिशत घरेलू उड़ानें शनिवार को समय पर संचालित हुईं। इसकी तुलना में शनिवार को एअर इंडिया, स्पाइसजेट, विस्तारा, गो फ‌र्स्ट और एअरएशिया इंडिया की क्रमश: 77.1 प्रतिशत, 80.4 प्रतिशत, 86.3 प्रतिशत, 88 प्रतिशत और 92.3 प्रतिशत उड़ानों का परिचालन समय पर हुआ।पिछले साल आठ अक्टूबर को एअरलाइन के लिए सफलतापूर्वक बोली जीतने के बाद टाटा समूह ने 27 जनवरी को एअर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया था। एअर इंडिया ने चालक दल के नए सदस्यों के लिए एक भर्ती अभियान शुरू किया है क्योंकि वह नए विमान खरीदने व सेवाओं में सुधार करने की योजना बना रही है।

    इंडिगो ने ट्वीट किया-

    • हम कभी भी अपने यात्रियों की यात्रा योजनाओं को बाधित नहीं करना चाहते हैं। देरी से आने वाले विमान के देर से आने के कारण विमान के रोटेशन को बाधित किया गया था। हमें उम्मीद है कि आप समझेंगे कि कई कारक हमारे नियंत्रण से बाहर हैं जो हमारी उड़ान अनुसूची निर्धारित करते हैं।
    • इंडिगो ने एक अन्य ट्वीट में देरी को स्वीकार करते हुए कहा- 'हमें देरी के लिए खेद है। आपकी उड़ान के 1125 बजे रवाना होने की उम्मीद है। हमारी टीम आपको जल्द से जल्द आपके गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रही है। कृपया वहीं रुकें।'

    समाचार एजेंसी एएनआइ ने इंडिगो से उड़ान में देरी और चालक दल की अनुपलब्धता के कारण के बारे में एक बयान मांगा, तो इंडिगो ने 'अभी तक कोई बयान नहीं' का हवाला दिया। आपको बता दें कि इससे पहले, गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान रविवार को उड़ान भरने के बाद एक संदिग्ध पक्षी के टकराने के कारण गुवाहाटी हवाई अड्डे पर वापस लौट आई थी, जिसके बाद सभी यात्रियों को दिल्ली जाने वाली दूसरी फ्लाइट में बिठाया गया और विमान का निरीक्षण किया गया।

    पक्षी से टकराने के कारण दिल्ली जा रहा विमान गुवाहाटी लौटा

    इंडिगो के दिल्ली जा रहे एक विमान (उड़ान संख्या 6ई 6394) को रविवार को एक पक्षी से टकराने की वजह से गुवाहाटी लौटना पड़ा। इंडिगो की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, सभी यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया और उसके बाद विमान का निरीक्षण किया गया।