Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आंध्र प्रदेश में दो सड़क हादसों में सात की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे; पांच अन्य घायल

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 06:00 AM (IST)

    Andhra Pradesh News आंध्र प्रदेश में दो सड़क हादसों में सात लोगों की जान चली गई। पांच अन्य लोग घायल हैं। जान गंवाने वाले चार लोग एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। वहीं कंटेनर चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों ही हादसों पर मामला दर्जकर लिया है।

    Hero Image
    आंध्र प्रदेश में दो भीषण हादसों में सात की मौत। (सांकेतिक फोटो)

    आईएएनएस, तिरुपति। आंध्र प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत से कोहराम मच गया। दोनों हादसे आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कडप्पा जिले में हुए हैं। पांच अन्य लोग भी घायल हैं। पहले हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। सभी लोग अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिले चंपई सोरेन, 30 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

    शवों को पोस्टमार्टम को भेजा

    पुलिस के मुताबिक गुव्वलाचेरुवु घाट रोड पर एक कार और कंटेनर में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की जान गई। कार में सवार चार लोगों और कंटेनर चालक की मौके पर मौत हो गई। कार सवार लोग रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    कंटेनर चालक की नहीं हुई पहचान

    जानकारी के मुताबिक कार सवार चारों मृतक चक्रयापेट मंडल के कोन्नेपल्ली गांव के रहने वाले थे। हालांकि कंटेनर चालक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    कार पलटने से दो की मौत

    दूसरी दुर्घटना में दो लोगों की जान गई है। तेज रफ्तार कार धुवुरू मंडल में चिंतागुंटा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। यह सभी कुरनूल से तिरुमाला जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।

    यह भी पढ़ें: भारत विरोधी पोस्ट लाइक करना बांग्लादेशी छात्रा को पड़ा भारी, तुंरत वापस भेजा गया