प्यार, शादी और धोखा... 8 लोगों से ब्याह रचा चुकी थी महिला, जब अगले शिकार के पास पहुंची तो हो गया 'खेला'
महाराष्ट्र के नागपुर में समीरा फातिमा नामक एक शिक्षिका को कई पुरुषों से शादी करके पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार समीरा मैट्रिमोनियल साइटों और फेसबुक के माध्यम से धनी मुस्लिम पुरुषों को निशाना बनाती थी उनसे भावनात्मक कहानियां बताकर सहानुभूति प्राप्त करती और फिर उन्हें ब्लैकमेल करके पैसे वसूलती थी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उस पर कई पुरुषों से शादी कर पैसे ऐंठने का आरोप है। महिला को जब गिरफ्तार किया गया, तब वह अपने नए शिकार की तलाश में ही थी।
पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम समीरा फातिमा है। वह बेहद पढ़ी-लिखी है और पेशे से शिक्षिका है। समीरा फातिमा ने एक-दो नहीं, बल्कि 8 पुरुषों के साथ शादी रचाई और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठे।
15 साल में कई लोगों को लगाया चूना
जांच में खुलासा हुआ है कि समीरा ने बीते 15 साल में कई पुरुषों को इसी तरह चूना लगाया है। उसके निशाने पर खासतौर से मुस्लिम समुदाय के धनी और शादीशुदा पुरुष होते थे। समीरा ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट और फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल बना रखी थी और इसी के जरिए वह अपना शिकार चुनती थी।
जिस शख्स को निशाना बनाता होता था, उससे फेसबुक या व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क करती थी और फिर इमोशनल कहानियों के जरिए उन्हें झांसे में लेती थी। वह खुद को एक असहाय तलाकशुदा औरत और एक बच्चे की मां बताती थी। ऐसा करके वह लोगों की सहानुभूति और विश्वास हासिल कर लेती थी।
समीरा के एक पति ने बताया कि उसने एक व्यक्ति से 50 लाख और दूसरे से 15 लाख रुपये ब्लैकमेलिंग के जरिए ठगे थे। वह हमेशा कैश या बैंक ट्रांसफर को ही चुनती थी। एक मामले में उसने खुद को प्रेग्नेंट बताकर गिरफ्तारी से राहत पा ली थी। लेकिन 29 जुलाई को उसे नागपुर में एक चाय की दुकान से अरेस्ट कर लिया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।