विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Secretariat March violence: केरल के युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर पुलिस का शिकंजा, विरोध प्रदर्शन मामले में कस्टडी में लिया

Published: Tue, 09 Jan 2024 11:08 AM (IST)

पुलिस ने सचिवालय मार्च के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन को पहला आरोपी बनाते ...और पढ़ें

युवा कांग्रेस केरल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मामकुत्तथिल को पुलिस ने हिरासत में लिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
युवा कांग्रेस केरल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मामकुत्तथिल को पुलिस ने हिरासत में लिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. युवा कांग्रेस केरल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मामकुत्तथिल को पुलिस ने हिरासत में लिया
  2. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करने का मामला

पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। युवा कांग्रेस केरल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मामकुत्तथिल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पिछले महीने संगठन द्वारा आयोजित सचिवालय मार्च के दौरान हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले उनको गिरफ्तार किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान किया विरोध प्रदर्शन

सूत्रों ने बताया कि तिरुवनंतपुरम छावनी पुलिस ने मंगलवार तड़के राहुल को पथानामथिट्टा जिले में उनके आवास से हिरासत में ले लिया। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में राज्य सरकार के नव केरल सदा कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित अत्याचारों को उजागर करने के लिए विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

गैर-जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई

पुलिस ने सचिवालय मार्च के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन को पहला आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। कांग्रेस नेता पर 21 दिसंबर को मार्च के दौरान पुलिस पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को बर्बाद करने में शामिल होने के लिए भारतीय दंड संहिता की गैर-जमानती धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें: Transport Strike: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर तमिलनाडु में परिवहन निगम, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

इस घटना के संबंध में ममकुताथिल, पूर्व अध्यक्ष शफी परंबिल (विधायक) और एम विंसेंट (विधायक) सहित लगभग 300 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी फंसाया गया है।

यह भी पढ़ें: उद्धव गुट के नेता और विधायक रवींद्र वायकर से जुड़े 7 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।