Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजघराने की 40 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति का बंटवारा, सिंधिया परिवार कैसे करेगा इसका निपटारा?

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 10:35 PM (IST)

    सिंधिया राजघराने की 40 हजार करोड़ की संपत्ति के विवाद में अब राजीनामा होने जा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं (वसुंधरा राजे यशोधरा राजे और ऊषा राजे) के बीच 15 साल से न्यायालय में विवाद चल रहा है। उच्च न्यायालय ने सभी पक्षों को सहमति से विवाद सुलझाने के आदेश दिए हैं।

    Hero Image
    सिंधिया परिवार कोकोर्ट ने दिया आदेश। (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सिंधिया राजघराने से जुड़े 40 हजार करोड़ के संपत्ति विवाद में अब आखिरकार राजीनामा होने जा रहा है। न्यायालय में लगभग 15 साल से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआओं (वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और ऊषा राजे) और उनके बीच विवाद चल रहा है। अब इस मामले में अब सभी पक्ष आपसी राजीनामे से संपत्ति का बंटवारा करने के लिए तैयार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाई कोर्ट की एकल पीठ ने ज्योतिरादित्य और उनकी तीनों बुआओं को सहमति से विवाद सुलझाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने उन्हें आगामी 60 दिन में राजीनामे का आवेदन कोर्ट में पेश करने के लिए कहा है। वहीं 90 दिन के भीतर संपत्ति के विवाद को सुलझाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कंप्लाइंस रिपोर्ट कोर्ट में पेश करनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो कोर्ट ने यह भी स्पष्ट रूप से कहा है कि उक्त याचिका को फिर से बहाल कर दिया जाएगा।

    कब शुरू हुआ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद?

    सिंधिया राजघराने की संपत्ति को लेकर कानूनी विवाद वर्ष 2010 में शुरू हुआ। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बेटियों वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और ऊषा राजे ने अपने भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ अदालत में दावा पेश किया। उनकी दलील थी कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का भी बराबरी का अधिकार है। दूसरी ओर ज्योतिरादित्य ने भी इस संपत्ति पर अपना अधिकार जताया। मामला पहले जिला अदालत में चला, लेकिन लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद वर्ष 2017 में यह ग्वालियर हाईकोर्ट पहुंचा। यहां इसे सिविल रिवीजन के रूप में दर्ज किया गया।

    कौन सी संपत्तियों को लेकर है विवाद?

    सिंधिया परिवार का 12.40 लाख वर्गफीट में बना जयविलास पैलेस है, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये है। आजादी के समय के सिंधिया परिवार के 100 से अधिक कंपनियों के शेयर थे।

    शिवपुरी में माधव विलास पैलेस, हैप्पी विलास और जार्ज कैसल कोठी जैसी संपत्तियां हैं।

    उज्जैन में कालियादेह पैलेस।

    दिल्ली में ग्वालियर हाउस, राजपुर रोड पर एक प्लाट और सिंधिया विला।

    पुणे में पद्म विलास पैलेस, वाराणसी में सिंधिया घाट और गोवा में विठोबा मंदिर सहित अन्य संपत्तियां भी हैं जिनका बंटवारा होना है।

    यह भी पढ़ें- ग्वालियर की सियासी पिच पर फिर होगी सिंधिया की वापसी? पढ़ें MP में कैसे बढ़ी बीजेपी नेताओं की टेंशन