Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छुट्टियों में यदि आप भी जाना चाह रहे हैं यूरोप टूर पर तो ये खबर आपके लिए हो सकती है खास

    यूरोप जाने वालों के लिए Schengen Tourist Visa बेहद खास होता है। ये वीजा करीब 26 देशों में टूरिस्‍ट को वीजा फ्री एंट्री की इजाजत देता है। इसकी वजह से समय और पैसा दोनों की ही बचत होती है।

    By Kamal VermaEdited By: Updated: Tue, 16 Aug 2022 01:46 PM (IST)
    Hero Image
    यूरोप जाने वालों के लिए Schengen Tourist Visa बेहद खास होता हैै।

    नई दिल्‍ली (आनलाइन डेस्‍क)। यूरोप में इन दिनों ट्रैवल इंडस्‍ट्री से जुड़ी कंपनियों और लोगों की खूब चांदी होती है। इसकी वजह है कि गर्मियों की छुट्टियों में लाखों टूरिस्‍ट यूरोप की घूमने के लिए यूरोप की राह पकड़ते हैं। यूरोप में टूरिस्‍ट के लिए एक नहीं बल्कि कई एट्रेक्टिव डेस्टिनेशन हैं, जैर्स फ्रांस में पेरिस का Louvre और Eiffel Tower, Vatican City, Italy का Colosseum, Spain का Sagrada Famila, London का Buckingham Palace वगैरह-वगैरह।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूरोप टूर का सही समय

    यूरोप जानें के सही समय की बात करें तो वो जून से सितंबर तक का समय बेस्‍ट होता है। इस दौरान यहां का तापमान न तो ज्‍यादा ठंडा और न ही ज्‍यादा गर्म होता है। टूरिस्‍ट के लिए यूरोप कितना मायने रखता है इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि यहां पर हर साल कुछ लाख नहीं बल्कि करोड़ों पर्यटक आते हैं। यूरोपीयन यूनियन के आंकड़े इसकी बानगी के लिए काफी हो सकते हैं। इसके मुताबिक वर्ष 2018 में यहां पर करीब 71 करोड़ से भी अधिक टूरिस्‍ट आए थे। 2019 में ही अकेले फ्रांस में 9 करोड़ टूरिस्‍ट पहुंचे थे। स्‍पेन में 8 करोड़ से अधिक, इटली में करीब साढ़े 6 करोड़, जर्मनी और ब्रिटेन में करीब 4 करोड़ टूरिस्‍ट आए थे।

    Schengen Tourist Visa

    यूरोप आने वाले पर्यटकों को Schengen Tourist Visa लेना होता है। इसके लिए आनलाइन एप्‍लाई किया जाता है और इसके बाद वीजा के लिए जरूरी चीजों की वेरिफिकेशन के लिए एक दिन निश्चित किया जाता है। इस दौरान इस वीजा को पाने वाले को वहां पर जाने की वजह, रुकने की जगह, आने जाने के टिकट की बुकिंग, ट्रैवल और मेडिकल इंश्‍योरेंस, बैंक अकाउंट डिटेल, अधिकारी के सामने शो करनी होती है। इसके कुछ दिन बाद आपके हाथों में इस वीजा के साथ आपका पासपोर्ट आ जाता है।

    Schengen Tourist Visa वाले देश

    Schengen Tourist Visa असल में तीन महीने के लिए होता है। ये आपको यूरोप के करीब 26 देशों में वीजा फ्री एंट्री की सहूलियत देता है। ये देश हैं:- आस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, इस्‍तोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लात्विया, लिंकेस्‍तेन, लिथुवानिया, लंग्‍जमबर्ग, माल्‍टा, नीदरलैं, नार्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्‍लोवाकिया, स्‍लोवेनिया, स्‍पेन, स्‍वीडन और स्‍वीटजरलैंड।