'जंतर-मंतर पर आंदोलन फ्लॉप शो, दिल्ली को बंधक बनाने की कोशिश थी'; CJP प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शनों को अराजक तत्वों का फ्लॉप शो बताया। उन्होंने राहुल गांधी ...और पढ़ें
-1791623259716_m.webp)
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा(फोटो: एएनआई)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शनों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हो रहा है और टीवी या सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है, वह पूरे भारत की तस्वीर नहीं है। देश पूरी तरह शांत है और सुशासन के तहत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
संबित पात्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कुछ अराजक ताकतें दिल्ली में अव्यवस्था और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही थीं। लेकिन आज ये अराजक तत्व पूरी तरह से असफल हो गए हैं। अराजक तत्वों का यह फ्लॉप शो पूरी तरह से नाकाम और ध्वस्त हो चुका है।
राजधानी को बंधक बनाने की थी साजिश
भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर के जरिए भारत और देश की राजधानी को बंधक बनाने का प्रयास किया गया था। साजिश इस बात की थी कि यहां आगजनी और हिंसा फैलाई जा सके। हालांकि, उपद्रव मचाने वालों के मंसूबे पूरे नहीं हो पाए।
पात्रा ने जोर देकर कहा कि आज के घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया है कि देश में भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है। उन्होंने दोहराया कि भारत में सुशासन कायम है और देश शांति के साथ अपनी विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है।
संबित पात्रा का राहुल गांधी पर बयान
संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। दिल्ली में दिए अपने बयान में उन्होंने राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की।
संबित पात्रा ने कहा कि कुछ राजनेताओं ने राष्ट्रपति भवन का दौरा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति भवन से बाहर आने के बाद राहुल गांधी ने जो बयान दिया, वह एक नालायक नेता जैसा था।
राष्ट्रपति पद को राजनीति में घसीटने का आरोप
BJP प्रवक्ता ने कहा कि भारत के इतिहास में पहले कभी भी देश के राष्ट्रपति को सड़क पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों में घसीटने की कोशिश नहीं की गई। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक 'नालायक नेता' ने ऐसा करने का प्रयास किया है।
उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी भारत की सड़कों पर जिस अराजकता को फैलाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, उसी अराजकता में उन्होंने भारत के राष्ट्रपति को भी खींचने का प्रयास किया है।
मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह लड़ाई मोदी बनाम मीर जाफर की है, जिसमें लोकतंत्र के लिए राजनीतिक नेता देश को भी मजबूत बनाए रखने से पीछे नहीं हटते।
उन्होंने आरोप लगाया कि ये वे लोग हैं जो सत्ता के लिए देश को भी गिरवी रख सकते हैं। सड़कों पर अराजकता फैलाने की यह कोशिश देश को पता होना चाहिए कि वे बिना चुनाव जीते, बिना चुनाव लड़े सत्ता में आना चाहते हैं। वे बिना मेहनत किए पीएम बनना चाहते हैं, भले ही इसके लिए उन्हें देश गिरवी रखना पड़े। मीर जाफर दोहरे मानदंड अपनाने को तैयार हैं। यह मोदी बनाम मीर की लड़ाई है।
