साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा, हिंदी कवयित्री गगन गिल को मिला सम्मान
साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी गई है। इस पुरस्कार से इस साल हिंदी भाषा के लिए कवयित्री गगन गिल को सम्मानित किया गया। गगन गिल हिंदी की प्रतिष्ठित कवयित्री हैं। गगन गिल की कृति मैं जब तक आई बाहर के लिए उनको इस पुरस्कार से नवाजा गया। गगन गिल की कविताएं अमेरिका इंग्लैंड और जर्मनी के विश्वविद्यालयों में भी पढ़ाई जाती हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार-2024 की घोषणा कर दी गई है। ये पुरस्कार देश भर के 20 भाषाओं के लिए दिए जाते हैं। हिंदी साहित्य पुरस्कार से इस साल हिंदी के लिए कवयित्री गगन गिल को सम्मानित किया गया। बता दें कि गगन गिल की कृति 'मैं जब तक आई बाहर' के लिए उनको इस पुरस्कार के नवाजा गया।
गगन गिल के बारे में जानिए
गगन गिल हिंदी की प्रतिष्ठित कवयित्री हैं। उनके कई कविता संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और उन्होंने विपुल अनुवाद भी किया है। अंग्रेजी साहित्य में एमए करने के बाद गगन गिल ने पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया लेकिन पत्रकारिता को छोड़कर वो पूर्णकालिक लेखक हो गईं। उनकी कई कविताएं अमेरिका, इंग्लैंड और जर्मनी के विश्वविद्यालयों में भी पढ़ाई जाती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।